हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
12 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
चर्चा: आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद आज, कुछ कर दिखाने वाली महिलाओं से बातचीत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (12 अगस्त) को आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत काम करने वाले महिला एनजीओ के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एक और उपलब्धि: इसरो ने रचा इतिहास, धरती पर निगरानी रखने वाला उपग्रह किया लॉन्च
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और इतिहास रच दिया है। इसरो ने आज अंतरिक्ष में ईओएस-03 उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली के हालात : अगली लहर से पहले ही अस्पतालों में 80 फीसदी बेड फुल, पोस्ट कोविड मामलों की बाढ़
कोरोना की अगली लहर आने से पहले ही दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। अस्पतालों में 80 फीसदी तक बिस्तर भर चुके हैं। यहां न सिर्फ कोरोना संक्रमित बल्कि पोस्ट कोविड और नॉन कोविड मरीज भी भर्ती हो रहे हैं जिसके चलते मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विवाद: कांग्रेस का आरोप- सुरजेवाला समेत पांच बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक
देश में ट्विटर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले देश के आईटी मंत्री का ट्विटर हैंडल निलंबित करने के बाद ट्विटर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...