हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
पहली अप्रैल का सिक्सर: ये 6 बातें गौरतलब, इनका होगा आप पर असर
पहली बात: कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से, 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को मिलेगी पहली खुराक
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण बृहस्पतिवार से पूरे देश में शुरू होगा। पहला टीका लगने के 74 दिन बाद शुरू होने जा रहे तीसरे चरण में 45 या उससे अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दूसरी बात: कड़ी सुरक्षा के बीच बंगाल और असम में दूसरे चरण का मतदान आज, ममता के सामने सुवेंदु
दूसरे चरण में बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सभी निगाहें टिकी हैं। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है। इस बीच, नंदीग्राम सहित तमलुक, हल्दिया क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तीसरी बात: महाकुंभ 2021- कोरोना के बीच आज होगा कुंभ मेले का श्रीगणेश, बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
हरिद्वार में आज से महाकुंभ- 2021 का श्रीगणेश होगा। 30 अप्रैल तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कोविड-19 की 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चौथी बात: अमरनाथ यात्रा- अग्रिम यात्री पंजीकरण आज से, जम्मू-कश्मीर की 17 बैंक शाखाओं में मिलेगी सुविधा
कोविड की दूसरी लहर की चुनौती के बीच आगामी 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए नए वित्त वर्ष के पहले दिन वीरवार से देशभर की 446 बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...