फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurdwara Bramh Kund: अयोध्या की ऐतिहासिक, लेकिन शायद अनकही घटना; गुरुद्वारे में संघर्ष याद कर बोले हरदीप पुरी

Tue, 04 Mar 2025 05:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 04 Mar 2025 05:39 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यात्रा की कई यादगार तस्वीरें साझा कीं। पुरी ने कहा कि वे एक ऐतिहासिक लेकिन शायद अब तक अन कही रही घटना का उल्लेख करना चाहते हैं। उन्होंने ब्रह्म कुंड गुरुद्वारे में जाकर संघर्षों को याद किया।

विज्ञापन
Hardeep Puri Ayodhya Gurdwara Bramh Kund Visit Photos Ayodhyadham sacred meeting ground of Sanatan and Sikhism
अयोध्या दौरे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में सिख धर्म के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्म कुंड का दौरा किया, सनातन के साथ सिख धर्म के संबंधों पर प्रकाश डाला। पुरी ने ऐतिहासिक घटना का जिक्र अपने एक्स हैंडल पर किया। विस्तृत एक्स पोस्ट में पुरी ने कई तस्वीरें भी साझा कीं। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे जाकर ऐतिहासिक संघर्ष का पुण्य स्मरण भी किया। पुरी ने खालसा पंथ के दर्शन का जिक्र करते हुए लिखा, 'सकल जगत में खालसा पंथ गाजे, जगे धर्म हिन्दू तुरक धुंध भाजे।'


सरयू नदी के किनारे ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब
उन्होंने अयोध्याधाम की महिमा को रेखांकित करते हुए कहा कि यह ऐसा पावन स्थान है जहां सनातन धर्म और सिख धर्म का पवित्र मिलन होता है। पुरी ने कहा कि अयोध्या भगवान राम के साथ-साथ तीन सिख गुरु साहिबों की पवित्र भूमि है। उन्हें अयोध्याधाम के ब्रह्मकुंड में शांत सरयू नदी के किनारे ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed