फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 का हर महीना होगा खास, आप भी रखिएगा याद

Mon, 31 Dec 2018 06:59 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Mon, 31 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Happy New year 2019 every month is important remember
नया साल होगा खास - फोटो : अमर उजाला

नया साल का मतलब सिर्फ नए रेजोल्यूशन या फिर जिंदगी के उतार चढ़ाव नहीं बल्कि चुनाव, राजनीति के साथ साथ और भी बहुत कुछ है। वैसे तो देश दुनिया में 2019 बहुत खास है लेकिन भारत में इस बार अप्रैल में आम चुनाव होने हैं। लेकिन पूरे साल पोल फीवर के अलावा भी बहुत कुछ है जिसपर बात की जानी चाहिए।



जैसे साहित्य उत्सव, प्रदूषण और क्लाइमेट में हो रहे बदलावों पर दुनियाभर के प्रतिनिधियों की वातावरण को लेकर बैठक के साथ खेल के कई कार्यक्रम तो होंगे ही लेकिन इस साल कई ऐसे इवेंट हैं जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं क्या खास है इन महीनों में

जनवरी

Happy New year 2019 every month is important remember
Kumbh Mela 2019
साल का पहला महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने की शुरुआत ही अर्ध कुंभ मेले से होगी। 15 जनवरी को शुरू हो रहा यह मेला 4 मार्च तक चलेगा।  इसमें करीब 192 देशों से प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। अर्ध कुंभ की तैयारी काफी खास की गई है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें करीब 1 करोड़ 20 लाख लोग शामिल होंगे और इसके आयोजन में 4.200 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। बता दें कि इसबार यह इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में इस शहर का नाम भी इलाहाबाद से बदलकर प्रयागराज रखा गया है।   

वर्ल्ड इकोनॉमिल फोरम,दावोस- जनवरी 22 और 25 को स्विस शहर के दावोस में दुनिया के संपन्न देशों के वित्त मंत्री एकत्रित होकर देश और दुनिया की आर्थिक दिशा तय करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े इस इवेंट में सीईओ और ग्लोबल हेड एकत्रित होंगे। ऐसे में अगर आपको इसमें बुलाया जाता है तो आप समझिए कि आप कामयाब हो गए हैं। 

फरवरी

Happy New year 2019 every month is important remember
budget
अंतरिम बजट साल 2019-20 का अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। यह मतदान के कुछ दिन पहले का वो बजट होगा जिसमें नई सरकार के बनने तक के लिए बजट का प्रावधान होगा। पूरा बजट नई सरकार के आने के बाद पेश किया जाएगा। सभी की आंखें वित्त मंत्री अरूण जेटली पर होगी क्योंकि वह इस बजट के रूप में मोदी सरकार का अखिरी और वित्त मंत्री के तौर पर छठा बजट पेश करेंगे। 
ऑस्कर- 25 फरवरी को दुनिया की फिल्म के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यह काफी कंट्रोवर्सियल होने वाला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च

Happy New year 2019 every month is important remember
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी महीने से नववर्ष का शुभारंभ। होली के दिन सब मिल जाते हैं और रंगों में रंग घुल जाते हैं। सारे गिले शिकवे भूलकर साथियों दुश्मन भी गले लग जाते हैं। यहां से राजनीति और चुनाव प्रचार का आगाज होगा
विज्ञापन

अप्रैल

Happy New year 2019 every month is important remember
डेमो इमेज
 देश 15 वें प्रधानमंत्री का चुनाव करेगा। अप्रैल और मई महीना देश के लिए काफी खास होने वाला है। दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र में सरकार का चयन किया जाएगा। फिलहाल देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एकबार फिर से सत्ता को पाने की कोशिश करेंगे, वहीं कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए जोर आजमाइश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह चुनाव कई मामलों में यादगार साबित होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed