{"_id":"651fe92345f7e113fc0d9dc3","slug":"from-delhi-to-punjab-more-than-20-aap-ministers-and-mlas-went-to-jail-here-is-the-list-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AAP: दिल्ली से पंजाब तक आप के 20 से ज्यादा मंत्री-विधायकों ने खाई जेल की हवा, इन आरोपों में फंसे बड़े नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAP: दिल्ली से पंजाब तक आप के 20 से ज्यादा मंत्री-विधायकों ने खाई जेल की हवा, इन आरोपों में फंसे बड़े नेता
Fri, 06 Oct 2023 04:58 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 06 Oct 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
'आप' के नेताओं की कहानी
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। दिल्ली शराब घोटाले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल संजय सिंह पांच दिन की ईडी की रिमांड में हैं। इस बीच, एजेंसी ने आप नेता के करीबी सर्वेश मिश्रा, कंवरबीर सिंह और विवेक त्यागी को तलब किया गया है ताकि आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके।उधर संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप और भाजपा में बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झूठे केस लगाकर पार्टियों को फंसाने की कोशिश हो रही है। ये किसी की पार्टी तोड़ रहे हैं।
बीते कुछ समय में आप के तीसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी है। इससे पहले मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के खिलाफ ये कार्रवाइयां हुई हैं। ऐसे में हमें जानना चाहिए कि अब तक कितने आप नेता गिरफ्तार हुए? उन पर क्या आरोप थे?
आप
- फोटो :
अमर उजाला
अब तक कितने आप नेता जेल जा चुके?
दिल्ली और पंजाब में आप सरकारों के छह मंत्री समय-समय पर जेल जा चुके हैं। इसके अलावा लगभग डेढ़ दर्जन विधायक भी जेल गए हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस सूची में पार्टी के सांसद का भी नाम आ गया है।

आप सांसद संजय सिंह
- फोटो :
अमर उजाला
इन बड़े नेताओं के खिलाफ हुईं कार्रवाइयां
संजय सिंह
गिरफ्तार होने वालों में सबसे ताजा मामला आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का है। चार अक्तूबर को दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। शराब नीति घोटाले में संजय सिंह का नाम पहली बार दिसंबर 2022 में सामने आया था। तब ईडी ने आरोपपत्र में कारोबारी दिनेश अरोड़ा के बयान के हिस्से के रूप में आप नेता के नाम का उल्लेख किया गया था। एजेंसी ने दावा किया कि दिनेश अरोड़ा ने उन्हें बताया कि वह शुरू में संजय सिंह से मिले थे, जिनके जरिए वह बाद में एक रेस्तरां में एक पार्टी के दौरान मनीष सिसोदिया से मिले।
आरोप पत्र में कहा गया कि संजय सिंह के कहने पर दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए सिसोदिया को पैसे देने की व्यवस्था की थी। अरोड़ा के हवाले से शिकायत में यह भी कहा गया कि उन्होंने सिसोदिया से पांच-छह बार बात की और संजय सिंह के साथ केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।

मनीष सिसोदिया
- फोटो :
एएनआई
मनीष सिसोदिया
इसी साल 10 मार्च को ईडी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। ईडी से पहले 26 फरवरी को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई और ईडी ने सिसोदिया को आरोपी बनाया है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी कानून और ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि दिल्ली में शराब नीति बनाते वक्त धांधली की गई। मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में बंद हैं।

सत्येंद्र जैन
- फोटो :
अमर उजाला
सत्येंद्र जैन
ईडी ने 31 मई 2022 को दिल्ली के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने 24 अगस्त 2017 को सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर को आधार बनाकर सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की थी। एजेंसियों के आरोप हैं कि सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 तक कई लोगों के नाम पर चल संपत्तियां खरीदी थीं। जिसका वे संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके थे।
हिलहाल सत्येंद्र जैन आठ अक्तूबर तक चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत में बाहर हैं। कोर्ट ने उनके लिए मीडिया से बात न करने और न ही बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ने सहित कई शर्तें लगाई हुई हैं।

विजय सिंगला।
- फोटो :
संवाद न्यूज एजेंसी।
विजय सिंगला
'आप' की पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला भी भ्रष्टाचार के मामले जेल जा चुके हैं। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने स्वास्थ्य महकमे की टेंडर प्रक्रिया में किसी को फायदा पहुंचाने के लिए एक फीसदी कमीशन मांगा था। सीएम भगवंत मान ने तुरंत प्रभाव से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। इसी साल मई में उन्हें पंजाब की एंटी क्रप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल सिंगला जमानत पर बाहर हैं लेकिन केस अभी भी जारी है।

आप विधायक अमानतुल्लाह खान
- फोटो :
अमर उजाला
अमानतुल्लाह खान
दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 16 सितंबर 2022 को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें 28 सितंबर 2022 को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सोमनाथ भारती
- फोटो :
अमर उजाला
सोमनाथ भारती
आप सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती को भी कई तरह के विवादों में फंसने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। जनवरी 2021 में उत्तर प्रदेश के दौरे पर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। उनका घरेलू विवाद भी मीडिया की सुर्खियां बना रहा।

अहमद खान
दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे आसिम अहमद खान को 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में पद छोड़ना पड़ा था। आसिम पर आरोप था कि उन्होंने छह लाख रुपये की रिश्वत ली है। इस मामले में केजरीवाल ने खुद यह बात स्वीकार की थी कि शिकायतकर्ता ने उन्हें ऑडियो क्लिप भेजी है।

संदीप कुमार
आप सरकार के एक अन्य मंत्री संदीप कुमार भी सीडी कांड में फंस गए थे। उनके पास महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय था। इस मामले में सितंबर 2016 में उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। आप नेता को नवंबर 2016 में जमानत दे दी गई थी। फिलहाल वह पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं।

जितेंद्र सिंह तोमर
आप सरकार में ही कानून मंत्री रहे जितेंद्र सिंह तोमर को 2015 में पद छोड़ना पड़ा था। फर्जी डिग्री मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई। 2020 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया जहां उन्हें 2015 के चुनाव नामांकन में फर्जी डिग्री का दोषी पाया गया।