फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो 5 बातें जो गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार हुईं

Thu, 26 Jan 2017 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Five special facts of republic day parade
- फोटो : ANI

गुरुवार को राजपथ पर निकली भारतीय गणतंत्र की झांकी में देश की सांस्कृतिक और सामरिक ताकत की झलक पूरी दुनिया ने देखी। दुनिया ने ये भी देखा कि किस तरह भारत अपने गणतंत्र के दम पर खुद को विश्वशक्ति के रूप में स्‍थापित करने की दिशा में बढ़ चला है।



गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक से बढ़कर एक झाकियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। वैसे हर बार के मुकाबले इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कुछ खास रहा, उसकी वजह रही कुछ खास बातें जो इस बार के समारोह में पहली बार सामने आईं। आइए आपको रूबरू कराते हैं ऐसी पांच बातों से जिन्होंने इस गणतंत्र दिवस समारोह को खास बना दिया।

Five special facts of republic day parade
republic day - फोटो : ANI

पहली बार यूएई की सेना ने लिया परेड में भाग

राजपथ पर निकलने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में यूं तो हर बार भारतीय सेना और सुरक्षाबलों के विभिन्न अंग ही अपनी ताकत और काबिलियत का प्रदर्शन करते हैं लेकिन इस बार पहली दफा यूएई की सेना ने भी इसमें भाग लिया। यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात की सेना के तीनों अंग, जल, थल और वायुसेना के 150 के करीब जवान परेड में शामिल हुए। अपने देश की सेना के जवानों को परेड में शामिल देख यूएई के राजकुमार शेख जायद भी रोमांचित नजर आए। खासकर उनके साथ आए यूएई के अधिकारियों ने तो खड़े होकर अपने कैमरों में अपने जवानों की तस्वीरें कैद की। बता दें कि ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब किसी विदेशी देश की सेना ने भारत की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया हो।

Five special facts of republic day parade
- फोटो : ANI

एनएसजी के कमांडों ने पहली बार दिखाया जौहर

नीचे से ऊपर तक काली पोशाक पहने एनएसजी यानि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडों जब पहली बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए तो हर कोई उन्हें देखकर रोमांचित हो उठा। यह पहली बार था जब 1980 में गठित हुए देश के विशेष सुरक्षा दस्ते के जवानों ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। इस दौरान जवानों ने अपनी काबिलियत और अदम्य साहस का हल्का सा नजारा भी पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five special facts of republic day parade
republic day - फोटो : ANI

सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवानों के नाम पहली बार आए सामने, मिला वीरता पुरस्कार

जम्‍मू कश्मीर के उडी में भारतीय सेना के कैंप पर हमला करने के बाद सेना ने जिस वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया उसने भारत की सामरिक ताकत का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। महीनों बाद उस सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहे जवानों के नाम पहली बार उस समय सामने आए जब उन्हें वीरता पुरस्कारों से नवाजा गया। इस दौरान लोगों को भी अपने बहादुर जवानों के बारे में जानकारी मिल सकी।

विज्ञापन
Five special facts of republic day parade
- फोटो : ANI

पहली बार राजपथ के ऊपर से उड़ा तेजस 

भारतीय वायु सेना में शामिल तेजस विमान ने भी पहली बार सार्वजनिक मंच पर अपनी ताकत का एहसास कराया। गणतंत्र दिवस परेड के समापन अवसर पर तेजस ने राजपथ पर उड़ान भरी। 700 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से उड़ान भरने वाले तेजस ने अपनी तेजी से हर किसी को चौंकाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed