मथुरा में एसपी सिटी और थानेदार की हत्या के पांच रोज बाद ही इलाहाबाद में भी मंगलवार सुबह हमले में आईपीएस गणेश साहा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। नैनी जेल गेट पर हुए दोहरे हत्याकांड में मारे गए ज्ञानचंद्र की लाश को परिजनों ने रहिमापुर तिराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वे गाड़ियों में तोड़फोड़ भी करने लगे।
तस्वीरें: भारी बवाल में आईपीएस का सिर फटा, हुई फायरिंग और लाठीचार्ज
2 of 15
allahabad firing
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद)
खबर पाकर आईपीएस वहां पहुंचे तो उन्हें भी घेरकर पीटने के साथ ही सिर पर पत्थर मार दिया गया। बचाने के लिए फायर करने पर एक थानेदार की पिस्टल छीनने की कोशिश की।
तस्वीरें: भारी बवाल में आईपीएस का सिर फटा, हुई फायरिंग और लाठीचार्ज
3 of 15
allahabad firing
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद)
पथराव में आईपीएस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसवाले किसी तरह उन्हें गाड़ी में लेकर अस्पताल भागे। पुलिस ने पथराव के जवाब में फायरिंग और लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों के हमले में कई पुलिसवाले घायल हुए। बाद में डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में फोर्स ने छापेमारी करते हुए पुलिस पर हमले और बवाल में 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
तस्वीरें: भारी बवाल में आईपीएस का सिर फटा, हुई फायरिंग और लाठीचार्ज
4 of 15
allahabad firing
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद)
नैनी जेल गेट के निकट रविवार दोपहर बाद घेरकर फायरिंग में मारे गए शेरडीह की प्रधान सरस्वती देवी के बेटे ज्ञानचंद्र का शव सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद से घर के बाहर रखा था। परिजन अड़े थे कि हत्या में मारे गए ज्ञानचंद्र के पिता पूर्व प्रधान चंद्रभान को नैनी जेल से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लाया जाए।
तस्वीरें: भारी बवाल में आईपीएस का सिर फटा, हुई फायरिंग और लाठीचार्ज
5 of 15
allahabad firing
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी (इलाहाबाद)
चंद्रभान कत्ल में सजायाफ्ता कैदी है। डीएम ने चंद्रभान को अंत्येष्टि के लिए जेल से निकालने की अर्जी खारिज कर दी तो परिजनों ने कहा कि वे मंगलवार सुबह ज्ञानचंद्र का अंतिम संस्कार करेंगे। रात भर पुलिस बल की निगरानी में शव रखा रहा।