फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: दो पक्षों में पथराव के बाद बवाल, पहुंची कई थानों की पुलिस

Mon, 14 Mar 2016 05:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 14 Mar 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
fight between two groups in agra
दो समूहों में पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ताजगंज में गोबर चौकी के करीम नगर में रविवार रात दूसरे मोहल्ले के युवकों को मोहल्ले से निकलने से रोकने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर पथराव हुआ। बवाल की जानकारी पर सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घटना से क्षेत्र में तनाव है।

fight between two groups in agra
दो समूहों में पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

करीम नगर के लोगों ने बताया कि गोबर चौकी के कुछ युवक रोजाना उनके मोहल्ले से होकर निकलते हैं। वह महिलाओं से अभद्रता करते हैं। इससे माहौल खराब हो रहा है। रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे जहांगीर का बेटा सोनू रास्ते से निकलकर जा रहा था।

fight between two groups in agra
दो समूहों में पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ले के युवक ने उसे टोक दिया। तब तो वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने 10-12 साथियों के साथ लौटकर आया। उनमें मारपीट होने लगी। इस पर मोहल्ले के लोग आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fight between two groups in agra
दो समूहों में पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ईंट-पत्थर फिंकाई शुरू हो गई। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। तकरीबन 15 मिनट तक पथराव हुआ। लोगों का कहना है कि एक धर्मस्थल पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। इसकी जानकारी पर सीओ सदर असीम चौधरी, ताजगंज, रकाबगंज और सदर थाना की फोर्स के साथ पहुंच गए। एक युवक पथराव में घायल हो गया। हालांकि वह पुलिस के सामने नहीं आया। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि युवकों में विवाद हुआ था।

विज्ञापन
fight between two groups in agra
दो समूहों में पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अगर, कोई पक्ष तहरीर नहीं देता है तो पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेगी। उधर, घटना से क्षेत्र में तनाव है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीओ का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। किसी ने सांप्रदायिक तनाव की गलत सूचना दी थी। सूचना देने वाले युवक को पकड़ लिया गया है। गोबर चौकी क्षेत्र में इससे पहले भी दो पक्षों में विवाद हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed