कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर करीब पिछले दो महीने से डेरा डाले किसानों ने गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड का वादा किया था, लेकिन जब आंदोलनकारी सड़कों पर उतरे तो सारे वादे टूट गए। किसानों के नाम पर उपद्रवियों ने दिल्ली में घुसकर जमकर हंगामा किया। सुरक्षा के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर किसान आंदोलन के नाम पर देश की राजधानी में जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी ना कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों को, ना ही आंदोलन का समर्थन कर रहे विपक्ष को और ना ही किसानों को ट्रैक्टर परेड की इजाजत देने वाली पुलिस और सरकार को। किसान तय रूट पर जाने की बजाए राजधानी के अंदरूनी हिस्सों में घुसने की जद्दोजहद करने लगे। इस कोशिश में अक्षरधाम रोड, आईटीओ, मुकरबा चौक आदि स्थानों पर उनकी पुलिस से हिंसक झड़प हुई। पथराव व तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अराजक तत्वों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी। तस्वीरों में देखिए ट्रैक्टर रैली का क्या हश्र हुआ और कहां व कैसे झड़पें हुईं...
2 of 7
ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल
- फोटो : PTI
किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए पहले से ही रुट तय थे। पुलिस की 37 शर्तों पर किसान संगठनों ने हामी भरी थी, लेकिन गणतंत्र दिवस की शुरुआत होते ही तस्वीर पूरी बदल गई। ट्रैक्टर पर चढ़े उपद्रवी रास्ते की रुकावटों को तोड़ते हुए दिल्ली के केंद्र आईटीओ तक पहुंच गए। सारी बैरिकेडिंग तोड़ दी। रास्ते को रोकने के लिए जिन बसों को खड़ा किया गया था उन्हें ट्रैक्टर से धक्के मार मारकर पलट दिया गया। उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। उनके हाथों में कभी डंडा दिखा तो कभी दूसरे हथियार।
3 of 7
उपद्रवियों ने पुलिसकर्मी को किया घायल
- फोटो : PTI
पुलिस ने काबू में करने की कोशिश की तो उपद्रवी और बेकाबू हो गए और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए तो कुछ को गंभीर चोटें भी आईं। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू किए। आईटीओ पर बवाल जारी ही था इसी बीच उपद्रवियों का बड़ा हुजूम लाल किले पर भी पहुंच गया।
4 of 7
उपद्रवियों के पथराव घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : PTI
दिल्ली के अंदर घुसे किसानों ने वाहनों को क्षति पहुंचाई, ईंट-पत्थर फेंके। उपद्रवियों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई स्थानों पर किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में जहां-जहां बेकाबू हुआ उनमें से एक इलाका रहा आईटीओ। आईटीओ पर उस समय अराजकता का चरम माहौल देखने को मिला जब लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए नजर आए और वहां पुलिस द्वारा खड़ी की गई बसों को अपने ट्रैक्टरों से धकेलते हुए दिखाई दिए।
5 of 7
किसानों के बेकाबू होने के बाद कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद
- फोटो : Twitter
किसानों के बलाव के कारण सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेटों को बंद कर दिया गया। डीएमआरसी के मुताबिक, लाल किला, इंद्रप्रस्थ मेट्रो, आईटीओ समेत कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इस बीच, ग्रे लाइन पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच आईटीओ पर झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।