सब जानते हैं कि डिंपल यादव यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी, सांसद और उनका प्यार हैं। दोनों में बढ़िया कैमिस्ट्री भी है। लेकिन अखिलेश की सफलता के पीछे डिंपल का हाथ है, तो यह कहना ठीक नहीं होगा। आखिर कौन हैं वो, जिसने अखिलेश को सियासी जमीन पर कामयाबी का सूत्र दिया? अखिलेश और उनकी कामयाबी से जुड़ी पूरी स्पेशल स्टोरी पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
डिंपल नहीं, तो आखिर अखिलेश की सफलता के पीछे किसका हाथ, जानें
साल 2012, समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 403 में से 224 सीटें जीतीं। पार्टी को बहुमत मिला। जनता में यही बात चल रही थी कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री की गद्दी संभालेंगे। लेकिन मुलायम सिंह की नजर केंद्र की राजनीति पर थी। उनके सामने 2014 का लोकसभा चुनाव था। उन्होंने दिल्ली का रास्ता चुना और केंद्र में पकड़ मजबूत करने के लिए खुद को झोंक दिया।
डिंपल नहीं, तो आखिर अखिलेश की सफलता के पीछे किसका हाथ, जानें
मुलायम और पार्टी के तमाम वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं ने अखिलेश को सीएम बना दिया। तब अखिलेश सबसे युवा सीएम कहे गए थे। और लोगों ने भी इस युवा सीएम का दिल खोलकर स्वागत किया था।
डिंपल नहीं, तो आखिर अखिलेश की सफलता के पीछे किसका हाथ, जानें
लेकिन सरकार बनते ही, एक के बाद एक अपराध की घटनाओं, दंगों, पार्टी नेताओं की बयानबाजी से अखिलेश की छवि एक नौसिखिया सीएम की बनी। कहा जाने लगा कि यूपी में साढ़ें पांच सीएम सरकार चला रहे हैं, जिनमें अखिलेश साढ़े पांचवां हिस्सा हैं। यह बात कुछ कार्यक्रमों में अखिलेश खुद स्वीकार चुके हैं।
डिंपल नहीं, तो आखिर अखिलेश की सफलता के पीछे किसका हाथ, जानें
लचर कानून व्यवस्था, यौन अपराध और तमाम आपराधिक घटनाओं को लेकर आलोचकों के निशाने पर रही अखिलेश की समाजवादी सरकार ने साढ़े चार साल पूरे कर लिए, और पार्टी अपनों के ही विवाद में घिर गई। इसी बीच आमिर खान की फिल्म दंगल रिलीज हुई तो जुमला सपा के हालातों पर भी बना, जिसे कहा गया - 'समाजवादी दंगल'। इस दंगल में कुश्ती बाप-बेटे और चाचा के बीच चली। नौबत यह आई के पार्टी दो धड़ों बंट गई।