अफवाहों से सावधान रहने का सबसे बेहतरीन तरीका है उनकी जांच पड़ताल करके आगे फॉरवर्ड और शेयर करना। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक वीडियो है और उसमें यह दावा किया जा रहा है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन मिलने पर अमेरिकन स्टूडेंट्स ने ‘जन गण मन’ गाकर भारत का धन्यवाद किया। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है।
{"_id":"5eaabbd15c9e9d695601962d","slug":"did-us-people-sing-the-indian-national-anthem-for-sending-hydroxychloroquine-know-the-truth-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: क्या सच में भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन मिलने पर अमेरिकन स्टूडेंट्स ने ‘जन गण मन’ गाकर धन्यवाद कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fact Check: क्या सच में भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन मिलने पर अमेरिकन स्टूडेंट्स ने ‘जन गण मन’ गाकर धन्यवाद कहा?
सार
जानिए इस दावे का सच
वायरल वीडियो का दावा गलत है
वीडियो करीब तीन साल पुराना है
फेक न्यूज से रहे सावधान
विज्ञापन
जानिए इस दावे का सच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ताल के चरण
वायरल वीडियो का सच
- फोटो : Amar Ujala
ट्विटर पर गलत जानकारी के साथ एक वीडियो ट्वीट हुआ जिसमें झूठे तथ्य फैलाते हुए जानकारी दी गई है, ट्वीट किये हुए वीडियो में अलग-अलग जगहों के लोग भारत का राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में इस बात का दावा किया गया है कि पीएम मोदी द्वारा अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (HCQ) देने के निर्णय के बाद अमेरिकी छात्रों ने धन्यवाद कहते हुए मिलकर भारत का राष्ट्रगान गाया है।
- सबसे पहले इस वीडियो का एक स्क्रीनग्रैब लिया,
- गूगल पर इस फोटो की असलियत जानने के लिए सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया,
- वहां पर हमें एक यूट्यूब लिंक मिला, जिसमें यह वीडियो था।
- 12 अगस्त, 2017 को यह वीडियो अपलोड किया गया है इस वीडियो का डिस्क्रिप्शन है, “रिक्स्टर्स! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, 71वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, मैं वैश्विक स्वतंत्रता और विविधता का जश्न मनाना चाहती हूं। भारत के लिए एकता और विविधता ही सब कुछ है और यही इस वीडियो में है। दुनिया भर के अलग-अलग लोगों को भारत के राष्ट्रगान गाते हुए देखकर जश्न मनाइए”
पड़ताल का परिणाम
वायरल वीडियो का सच
- फोटो : Amar Ujala
- यह पुराना वीडियो है और इसको गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है-
- यूट्यूब सर्च किया तो वीडियो की सच्चाई सामने आ गई
- यह वीडियो तीन साल पहले एक यूट्यूबर जिसका नाम अनीता दीक्षित, जिनका स्क्रीन नाम 'रिक्शावाली' है, उन्होंने ये वीडियो अपलोड किया था।
- इस वीडियो को देखने पर सबसे पहले वही जाती हुई नजर आती हैं, फिर उसके बात सब एक के बाद एक गाते हुए दिखते हैं।
पड़ताल का परिणाम-
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये वीडियो एक यूट्यूबर द्वारा 2017 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपलोड किया था।
इसका भारत द्वारा अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन सप्लाई किए जाने से कोई लेना-देना नहीं है। कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।
कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।
*Fact Check By Google Certified Fact Checker.
Apply Tools-
-Google Reverse Image Search