फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम में धोनी करते रहे वर्कआउट, बाहर प्रशंसक झलक पाने को दिखे बेताब

Mon, 11 Jul 2016 06:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 11 Jul 2016 06:21 AM IST
सार

  • रविवार की शाम रांची से पहुंचे बनारस, सेल्फी और ऑटोग्राफ की मची होड़
  • पुलिस व बाउंसर के इंतजाम ध्वस्त, दो घंटे तक जाम रहा महमूरगंज का इलाका
  • जिम में घंटे भर वर्जिश, स्ट्रेचिंग, वेट ट्रेनिंग के साथ साइकलिंग कर बहाया पसीना

विज्ञापन
Dhoni's Varanasi visit, fans wanted selfie with Mahi
k - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ग्लैमर का अंदाजा वाराणसी के लोगों को लग गया। धोनी ने रविवार की शाम महमूरगंज स्थित एक जिम में अपने प्रशंसकों के बीच बिताया। प्रशंसकों से बातें कीं, उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ भी लिए।

Dhoni's Varanasi visit, fans wanted selfie with Mahi
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

माही की एक झलक पाने को युवा फैंस बेताब दिखे। सड़क से लेकर जिम परिसर तक प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा रहा। सुरक्षा के सारे इंतजाम एक वक्त ध्वस्त हो गए। प्रशंसकों की भीड़ के चलते सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।

Dhoni's Varanasi visit, fans wanted selfie with Mahi
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

रविवार रात आठ से नौ बजे तक पूरे एक घंटे तक धोनी ने जिम में वर्जिश की। इस दौरान उन्होंने स्ट्रेचिंग और वेट ट्रेनिंग के साथ साइकलिंग भी की। वर्जिश से फुर्सत मिलने के बाद घंटों से इंतजार कर रहे नन्हें प्रशंसकों के बीच पहुंचे और फिर शुरू हुआ ऑटोग्राफ और सेल्फी का सिलसिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoni's Varanasi visit, fans wanted selfie with Mahi
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

इस दौरान कुछ प्रशंसकों ने उन्होंने बातें भी की। हालांकि अपने पूरे दौरे में माही ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वह अंदर जिम में वर्जिश करते रहे और बाहर सड़क पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उनकी एक झलक पाने को डटी रही। 

विज्ञापन
Dhoni's Varanasi visit, fans wanted selfie with Mahi
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

सूर्य डूबने को था जब धोनी अपनी लैंड रोवर कार से जिम पहुंचे और रात नौ बजे वह वहां से अपने दोस्त अरुण पांडेय के साथ उनके घर के लिए निकले। अरुण रिती स्पोर्ट्स नामक कंपनी के डायरेक्टर हैं। धोनी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। कंपनी के प्रमोशन के लिए ही धोनी यहां आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed