दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।
2 of 8
डबवाली अग्निकांड
- फोटो : Social media
इस अग्निकांड ने आज से 24 साल पहले हरियाणा के उस घटना की याद दिला दी जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 250 से ज्यादा बच्चे शामिल थे।
3 of 8
डबवाली अग्निकांड
- फोटो : Social media
23 दिसंबर 1995 को हरियाणा से सिरसा जिले में स्थित डबवाली के डीएवी स्कूल के वार्षिकोत्सव में पंडाल में आग लगने से स्कूली बच्चों समेत 442 लोगों की मौत हो गई थी।
4 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
इस हादसे में तत्कालीन डीएसपी अनिल राव की बेटी की भी मौत हो गई थी। शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट भी छोटा पड़ गया था।
5 of 8
आग को बुझाता दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एक मैरिज पैलेस में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान पंडाल के गेट पर शॉर्ट सर्किट हुआ और चंद मिनटों में आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया।