{"_id":"5dec876d8ebc3e1c096524e2","slug":"indvwi-virat-kohli-can-breaks-rohit-sharma-highest-t20-runs-record-against-west-indies-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: रोहित को पछाड़ टी-20 के सुपर बॉस बन सकते हैं विराट, आज तय होगा फटाफट क्रिकेट का किंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: रोहित को पछाड़ टी-20 के सुपर बॉस बन सकते हैं विराट, आज तय होगा फटाफट क्रिकेट का किंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फिल्ड मैदान पर खेला जएगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया था। दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास दो रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पछाड़ टी-20 में सुपर बॉस बन सकते हैं।
2 of 4
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
विंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में कप्तान कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें मात्र चार बनाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ना होगा। सीरीज के पहले टी-20 में विराट ने 94 रन की पारी खेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 23 बार 50 पार का स्कोर बनाकर रोहित से आगे निकर गए थे। रोहित ने 22 बार यह कारनाम किया है।
3 of 4
विराट रोहित
- फोटो : social media
रोहित शर्मा वर्तमान में टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 94 टी-20 पारियों में 2547 रन बनाए हैं। जबकि कोहली ने 68 पारियों में 2544 रन बनाए हैं। टी-20 में रनों के मामले में रोहित कोहली से सिर्फ तीन रन आगे हैं। तिरुवनंतपुरम में दोनों के बीच एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय धरती पर 975 रन बना लिए हैं। भारत में एक हजार टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले वह पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। इसके साथ ही किसी एक देश में एक हजार रन पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।