फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus New Strain: कितना खतरनाक है नया कोरोना वायरस, जानिए हर जरूरी बात

Tue, 22 Dec 2020 04:39 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 22 Dec 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus New Strain causing chaos, here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

पिछले एक साल से पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बने कोरोना वायरस का ब्रिटेन में नया प्रकार सामने आने के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह यह साल प्रतिबंधों के बीच गुजरा कहीं अगला साल भी ऐसे ही या और सख्त प्रतिबंधों की भेंट न चढ़ जाए। 



सुरक्षा बरतते हुए भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन के लिए हवाई यात्रा सेवा पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है, ताकि वायरस का नया स्ट्रेन उनके यहां प्रसारित न हो सके। हालांकि, विशेषज्ञ इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं इस नए कोरोना वायरस स्ट्रेन के बारे में...
 

Coronavirus New Strain causing chaos, here is all you need to know
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

क्या है कोरोना वायरस का नया प्रकार

  • कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन को वीयूआई-202012/01 नाम दिया गया है।
  • इसे म्यूटेशन के 17 परिवर्तनों के सेट के माध्यम से परिभाषित किया गया है।
  • माना जा रहा है कि यह स्ट्रेन लोगों के बीच पहले के मुकाबले अधिक संक्रामक है।
  • यह नया कोरोना वायरस पहले के मुकाबले 70 फीसदी अधिक संक्रामक है।
  • कोरोना वायरस अपनी उत्पत्ति के बाद से अब तक 25 बार म्यूटेट हो चुका है।


Coronavirus New Strain causing chaos, here is all you need to know
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

इन देशों में फैल गया नया कोरोना स्ट्रेन

  • कोरोना के इस नए प्रकार की पुष्टि सबसे पहले ब्रिटेन में हुई है, जहां यह तेजी से फैल रहा है। 
  • ऑस्ट्रेलिया ने भी कहा है कि उसके यहां वायरस के नए स्ट्रेन के कुछ मामले सामने आए हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि अभी उसका ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक लगाने का कोई इरादा नहीं है। 
  • ब्रिटेन से एक यात्री रोम (इटली) पहुंचा था, जिसे कोरोना के नए प्रकार से संक्रमित पाया गया है।
  • फ्रांस ने भी अपने यहां कोरोना वायरस के नए प्रकार के पहुंचने की आशंका जताई है। 
  • डेनमार्क में नवंबर महीने में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के करीब नौ मामले सामने आए थे।
  • नीदरलैंड ने बताया है कि उसके यहां इसी महीने कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus New Strain causing chaos, here is all you need to know
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

दुनिया देर से तो सतर्क नहीं हुई है?

  • कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद कई देशों ने एहतियातन ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक लगा दी है। 
  • हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि दुनिया ने कोरोना के नए प्रकार को लेकर देर से सतर्कता दिखाई है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कोई सबूत नहीं है कि यह स्ट्रेन लोगों को ज्यादा बीमार कर सकता है। 
  • यह सवाल भी उठ रहा है कि अब जब वैक्सीन बन चुकी है तो नए स्ट्रेन पर इसका असर पड़ेगा या नहीं।
  • वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन का प्रभाव न पड़े ऐसी संभावना न के बराबर है।
  • कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है ऐसे में सख्त प्रतिबंध जरूरी हैं।
  • भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि ब्रिटेन में कोरोना का जो नया रूप पाया गया है, वो अधिक घातक है।
विज्ञापन
Coronavirus New Strain causing chaos, here is all you need to know
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

पिछले साल दिसंबर में ही वुहान से फैला था वायरस

  • कोरोना वायरस पिछले साल दिसंबर में ही चीन के वुहान से फैला था और फरवरी तक पूरी दुनिया में पहुंच गया था।
  • दुनिया भर के देशों में लॉकडाउन लगाना पड़ा था और सभी तरह की परिवहन सेवाओं पर रोक लग गई थी।
  • चीन पर कोरोना वायरस के प्रसार के शुरुआती दौर में इसकी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के आरोप भी लगे थे।
  • अब तक पूरी दुनिया में कोरोना के सात करोड़ 73 लाख 8413 मामले आ चुके हैं, 17 लाख 2153 की मौत हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed