फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर : अपनों की बेबसी, आंसू और मिन्नतें... आपको रुला देंगी ये तस्वीरें

Wed, 26 May 2021 12:20 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 26 May 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus havoc Photos : Helplessness of loved ones, tears and pray, these pictures will make you cry, See Pics
कोरोना का कहर - फोटो : PTI

कोरोना की दूसरी लहर मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों में कोहराम मचा रही है। कोरोना की दूसरी लहर इतनी भयावह है कि वो लोगों की सांसें तक छीन रही है। इस दौरान कई लोग असहाय दिख रहे हैं तो कई लोग अपनों की जान बचाने के लिए अस्पतालों में मिन्नतें कर रहे हैं। वहीं मौत के बाद कुछ दर्दनाक तस्वीरें भी सामने आईं हैं जो आपको भावुक कर देगी...

Coronavirus havoc Photos : Helplessness of loved ones, tears and pray, these pictures will make you cry, See Pics
कोरोना ने दिया न भूलने वाला दर्द - फोटो : PTI

कोरोना ने ऐसा दर्द दिया कि इसके कारण कई घर उजड़ गए और कई बच्चे अनाथ हो गए। वहीं श्मशान घाट में अपनों की चिता देखकर लोग फफक फफक कर रो रहे हैं। इस दौरान कितनों को तो अपने पिता,पति और भाई के अंतिम दर्शन तक नहीं हो सके।


 
Coronavirus havoc Photos : Helplessness of loved ones, tears and pray, these pictures will make you cry, See Pics
कोरोना ने बनाया असहाय - फोटो : PTI

इलाज का संघर्ष और अपनों के बिछड़ने का गम। ये दर्द हम सब की जिंदगी में कभी न भूलने वाला गम है। कई बार मृतक के परिजनों की बेबसी देखकर आंखें नम हो जाती है। सबके सामने आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियां आ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus havoc Photos : Helplessness of loved ones, tears and pray, these pictures will make you cry, See Pics
महाराष्ट्र में 601 लोगों की गई जान - फोटो : PTI
महाराष्ट्र में आज यानी मंगलवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना के 24,136 नए मामले आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,626,155 हो गई। इस दौरान संक्रमण से 601 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 90,349 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
Coronavirus havoc Photos : Helplessness of loved ones, tears and pray, these pictures will make you cry, See Pics
दक्षिण भारत में कोरोना का कोहराम - फोटो : PTI
उत्तर भारत में कोरोना से कुछ राहत मिली तो अब दक्षिण भारत में कोरोना लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। तमिलनाडु की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह सक्रिय मामले तीन लाख के पार हो गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 468 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें सबसे अधिक मौतें चेन्नई में हुई हैं। वहीं केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29,803 नए मामले सामने आए हैं और 177 लोगों की मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed