फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Sonia Gandhi Family in Italy Paola Maino Rahul Gandhi Priyanka Grandma explained news in hindi

Sonia Gandhi Family: राहुल के ननिहाल में हैं कितने लोग, क्यों हमेशा सुर्खियों से दूर रहा सोनिया का परिवार?

Wed, 31 Aug 2022 08:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 31 Aug 2022 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार
हम आपको बता रहे हैं कि आखिर सोनिया गांधी का परिवार कैसा था? उनके परिवार में कितने लोग रहे? सोनिया की शादी के बाद उनके परिवार को लेकर चर्चा इतनी कम क्यों रही है?
loader
Congress Sonia Gandhi Family in Italy Paola Maino Rahul Gandhi Priyanka Grandma explained news in hindi
सोनिया गांधी का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन की खबर सामने आई है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि सोनिया की मां का निधन 27 अगस्त 2022 को हुआ। 28 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार हुआ था। बताया गया है कि सोनिया अपनी मां को देखने के लिए ही विदेश यात्रा पर गईं थीं। उनके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी गए थे। 


चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में एक समय प्रधानमंत्री बनने के करीब रहीं सोनिया गांधी को लेकर लोगों को काफी कम जानकारी है।  हम आपको बता रहे हैं कि आखिर सोनिया गांधी का परिवार कैसा था? उनके परिवार में कितने लोग रहे? सोनिया की शादी के बाद उनके परिवार को लेकर चर्चा इतनी कम क्यों रही है?

स्टेफनो माइनो और पाओला माइनो।
स्टेफनो माइनो और पाओला माइनो। - फोटो : Social Media
कहां रहता था सोनिया गांधी का परिवार?
सोनिया गांधी का जन्म इटली के वेनेतो शहर के लूसियाना में 9 दिसंबर 1946 को हुआ था। पिता स्टेफनो माइनो और मां पाओला थीं। माइनो परिवार जिस शहर में रहता था, वहां की 95 फीसदी आबादी रोमन कैथोलिक इसाई परिवार से आती है। सोनिया और उनका परिवार बाद में ट्यूरिन के ओरबासानो में बस गया। यहीं उनकी पढ़ाई हुई। 

इटली का ओबरासानो शहर।
इटली का ओबरासानो शहर। - फोटो : Social Media
सोनिया के परिवार में कौन-कौन?
सोनिया गांधी के परिवार में पिता स्टेफनो माइनो और मां पाओला माइनो के अलावा दो और बहनें हैं। सोनिया से छोटी बहन का नाम नादिया है, जबकि उनकी बड़ी बहन का नाम अनुष्का है। जहां नादिया की शादी स्पेन के एक राजनयिक के साथ हुई, तो वहीं सोनिया की बड़ी बहन अनुष्का और उनकी बेटी अरुणा अभी भी इटली में ही रहती हैं। 

सोनिया के परिवार के बारे में और क्या जानकारी?
बताया जाता है कि सोनिया के पिता स्टेफनो माइनो कंस्ट्रक्शन बिजनेस में थे। हालांकि, उनका इतिहास इटली की सेना से भी जुड़ा रहा। स्टेफनो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की जर्मन सेना के साथ रूस में लड़ाई लड़ी थी। वे इटली की राष्ट्रीय फासीवादी पार्टी का भी हिस्सा थे और बेनितो मुसोलिनी के जबरदस्त समर्थक रहे थे। रूस में लड़ने के दौरान ही स्टेफनो जेल भी गए। हालांकि, विश्व युद्ध खत्म होने के बाद वे इटली लौटे और 1960 के दशक में उन्होंने कंस्ट्रक्शन बिजनेस शुरू किया। 

सोनिया गांधी और उनकी मां पाओला माइनो।
सोनिया गांधी और उनकी मां पाओला माइनो। - फोटो : Social Media
दूसरी तरफ सोनिया की मां पाओला माइनो साधारण हाउसवाइफ रहीं। स्टेफनो के विश्व युद्ध में लड़ने से लेकर उनके कंस्ट्रक्शन बिजनेस में आने तक तीनों बेटियों को संभालने की पूरी जिम्मेदारी पाओला पर ही रही। वे अपनी बेटी अनुष्का के साथ ही ओरबासानो में ही थीं और धार्मिक कार्यों से लगातार जुड़ी रहीं। उनके बारे में सार्वजनिक तौर पर न तो सोनिया गांधी और न ही राहुल-प्रियंका गांधी ने बहुत ज्यादा चर्चा की। हालांकि, उनकी कुछ तस्वीरें सामने आती रही हैं।

बताया जाता है कि 1991 में जब राजीव गांधी की हत्या हुई थी, तब पाओला माइनो ने सोनिया से फोन पर बात कर उन्हें भारत छोड़ने और इटली लौटने के लिए कहा था। हालांकि, सोनिया ने यह कहते हुए इटली जाने से इनकार कर दिया था कि वे अब खुद को भारतीय ही मानती हैं और यहीं रहना चाहती हैं। 

सोनिया गांधी और राजीव गांधी की शादी के दौरान इकट्ठा हुए दोनों के परिवार।
सोनिया गांधी और राजीव गांधी की शादी के दौरान इकट्ठा हुए दोनों के परिवार। - फोटो : Social Media
परिवार नहीं करता मीडिया से बात
2004 में जब कांग्रेस पार्टी ने भारत में जबरदस्त जीत दर्ज की थी। तब बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ओरबासानो के तत्कालीन मेयर ने कहा था कि सोनिया का परिवार इस मामले पर नहीं बोलना चाहता। उन्होंने बताया था कि राजीव गांधी के साथ हुए घटनाक्रम के बाद से ही माइनो परिवार काफी दुखी था और वह सोनिया की राजनीति को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। 

इसके अलावा कई और ऐसे मौके भी आए, जब मीडिया कर्मियों ने सोनिया गांधी के इटली में रह रहे परिवार से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, न तो उनकी बहन नादिया और न ही अनुष्का कभी भी बातचीत के लिए आगे आईं। अनुष्का ने ओरबासानो में ही वॉल्टर विंची से शादी की और उनकी एक बेटी अरुणा है, जो कि इटली में ही भारतीय उत्पादों से जुड़ी एक दुकान चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed