फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi meets Canadian PM justin trudeau in New Delhi

PM मोदी से मिलने के बाद राहुल गांधी से कुछ इस अंदाज में मिले कनाडाई प्रधानमंत्री त्रूदो 

Fri, 23 Feb 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
 Congress President Rahul Gandhi meets Canadian PM justin trudeau in New Delhi

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने शुक्रवार शाम नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्या बताचीत हुई यह साफ नहीं हो सका।

विज्ञापन


बता दें कि त्रूदो अपने परिवार के साथ 7 दिनों की भारत यात्रा पर हैं।  त्रूदो का आज राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

 



इससे पहले त्रूदो ने दिल्ली के हैदराबाद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। जहां दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

प्रधानमंत्री ने इशारों में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो को खालिस्तान के मुद्दे पर कड़ा संदेश देने की कोशिश की। पीएम ने कहा 'भारत की संप्रभुता और एकता को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'उनके लिए कोई जगह नहीं है जो धर्म के आधार पर बंटवारा करने की फिराक में रहते हैं। हमारी संप्रभुता और एकता को नुकसान पहुंचाने वालों को हम बर्दाशत नहीं करेंगे।'

पीएम ने हैदराबाद भवन में त्रूदो के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बातें कही। प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी इसलिए अहम है क्योंकि मुंबई में पीएम त्रूदो के लिए आयोजित की गई डिनर पार्टी में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल त्रूदो की पत्नी सोफी के साथ दिखाई दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed