भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पर विवादित टिप्पणी और उनके वजन पर बयानबाजी को आलोचना झेली रहीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। वायरल ट्वीट में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर एक आलोचनात्मक पोस्ट किया है। ट्वीट 7 नवंबर 2018 का बताया जा रहा है।
पोस्ट में शमा ने तत्कालीन भारतीय कप्तान कोहली को उनके 'जो लोग अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पसंद करते हैं उन्हें भारत में नहीं रहना चाहिए' टिप्पणी के लिए खरीखोटी सुनाई थी। दरअसल, विराट उस वक्त विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने नवंबर 2018 में प्रशंसकों के भेजे संदेश पढ़कर उनका जवाब दिया था। उन्हें भेजे गए संदेश में एक प्रशंसक ने कहा था, 'मुझे इन भारतीयों की तुलना में अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को देखना अधिक पसंद है।' उसने कोहली को ओवर-रेटेड बल्लेबाज भी कहा था।
इस पर कोहली ने जवाब दिया था कि मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए। कहीं और जाकर रहिए। आप हमारे देश में क्यों रह रहे हैं और दूसरे देशों से प्यार क्यों कर रहे हैं? मुझे कोई आपत्ति नहीं है कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिए और दूसरी चीजों को पसंद करना चाहिए। अपनी प्राथमिकताएं सही रखें।
3 of 5
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता ने तब भारतीय बल्लेबाज को उनकी टिप्पणी के लिए आड़े हाथों लिया था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा था, 'विराट कोहली ब्रिटिश खेल खेलते हैं, विदेशी ब्रांडों के विज्ञापन से करोड़ों कमाते हैं, इटली में शादी करते हैं, हर्शेल गिब्स को अपना पसंदीदा क्रिकेटर और एंजेलिक कर्बर को सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी बताते हैं, लेकिन विदेशी बल्लेबाजों को पसंद करने वालों को भारत छोड़ने के लिए कहते हैं।'
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
रोहित पर की गई टिप्पणीे बाद जब अब उनका पुराना पोस्ट वायरल हो गया है तो कई यूजर्स फिर से उनकी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि शमा को हर भारतीय खिलाड़ी से परेशानी है। सोमवार को कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ' कोहली ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। एक अन्य यूजर ने कहा, 'तो यह एकतरफा तीर नहीं था] बल्कि वह उन सभी से नफरत करती हैं।'
5 of 5
रोहित शर्मा पर विवादित बयान के बाद बवाल
- फोटो : Amar Ujala
रोहित पर कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा था?
शमा ने अपने पोस्ट में कहा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं। उन्होंने यह भी कहा था, 'उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! ... और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान।'
सफाई देनी पड़ी
इसके बाद शमा मोहम्मद ने सफाई दी। उन्होंने कहा, 'यह एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में एक सामान्य ट्वीट था। यह बॉडी शेमिंग नहीं था। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक खिलाड़ी को फिट रहना चाहिए और मुझे लगा कि उसका वजन थोड़ा ज्यादा है, इसलिए मैंने बस उसके बारे में ट्वीट किया। मुझ पर बिना किसी कारण के हमला किया गया। जब मैंने पिछले कप्तानों से उनकी तुलना की, तो मैंने एक बयान दिया। मुझे अधिकार है। कहने में क्या गलत है? यह लोकतंत्र है।'
कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रवक्ता को जमकर फटकार लगाई और आगे से ऐसी टिप्पणियों से बचने की नसीहत दी। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि शमा की टिप्पणी कांग्रेस का मत नहीं है। खेड़ा ने कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल के नायकों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कमजोर करने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती।'