8 नवंबर यानी आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और सूतक काल जारी है। अंतरिक्ष विज्ञानियों और ज्योतिषियों ने बताया था कि ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को सायं 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू हुआ और यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। दुनिया के कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण जारी है। इस बीच, भारत और कई देशों में चंद्रग्रहण की तस्वीरें सामने आईं हैं।
2 of 10
गुवाहाटी में चंद्रग्रहण।
- फोटो : ANI
दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी शुरू हो गया है। ये तस्वीर असम के गुवाहाटी की है।
3 of 10
पटना में दिखा चंद्रग्रहण।
- फोटो : ANI
साल के आखिरी चंद्रगहण के बीच पटना से भी एक तस्वीर सामने आई है। यहां चंद्रमा का आधे से भी कम दिखा।एक बच्ची ने बताया, "हमने इससे पहले कभी चंद्र ग्रहण नहीं देखा था। ग्रहण के समय चांद आधा दिख रहा था। हमें चंद्र ग्रहण देखना का मन भी था और देखकर अच्छा लग रहा था।"
4 of 10
भोपाल में लोगों ने देखा चंद्रग्रहण।
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा। इस मौके पर एक वैज्ञानिक ने बताया, "लोग चंद्र ग्रहण को नग्न आखों से देख सकते हैं लेकिन सूर्य ग्रहण के समय सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लोग इसे बाहर आकर देखें और हम चाहते हैं कि लोगों में वैज्ञानिक चेतना जागरुक हो।"
5 of 10
लखनऊ में दिखा चंद्रग्रहण।
- फोटो : ANI
भारत में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा, तस्वीर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है।