{"_id":"5cca9551bdec22078d32e1be","slug":"cabinet-ministers-of-narendra-modi-government-who-will-not-contest-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे प्रधानमंत्री मोदी के ये दिग्गज मंत्री, सबके कारण अलग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे प्रधानमंत्री मोदी के ये दिग्गज मंत्री, सबके कारण अलग
Thu, 02 May 2019 01:04 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 02 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के कई दिग्गज मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे। हालांकि चुनाव न लड़ने की सबकी अपनी अलग वजह हैं। इनमें से कोई राज्यसभा सदस्य है तो कोई स्वेच्छा से चुनाव नही लड़ना चाहता। जानिए इस सूची में कौन-कौन हैं शामिल:
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
अरुण जेटली (वित्त मंत्री)-
भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। साल 2014 में उन्होंने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन तब उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया।
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सुषमा स्वराज (विदेश मंत्री)-
वर्तमान में मध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद सुषमा स्वराज भारत की विदेश मंत्री हैं। उन्होंने ने इस बार के चुनाव में भाग न लेने का फैसला किया है। जिसके बाद विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
निर्मला सीतारमण (रक्षा मंत्री)-
भारत की पहली महिला रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण इससे पहले वित्त मंत्रालय मे राज्य मंत्री के रूप में काम कर रही थीं। वह कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं और उनके कार्यकाल में बहुत समय बचा है। इस कारण निर्मला सीतारमण इस चुनाव में भाग नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)