सोशल मीडिया पर मशहूर होने में किसी को ज्यादा वक्त नहीं लगता, इसको साबित करने के लिए कई उदाहरण हमारे सामने हैं, ऐसा ही एक और मामला पिछले दिनों देखने को मिला
यहां बात हो रही है भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया की, जिन्हें आजतक टीवी डिबेट में ही देखा जाता था, लेकिन अब वह अपनी एक प्रोफाइल फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
भाटिया की नई प्रोफाइल फोटो देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वह नेता हैं, तो किसी ने उनको बॉलीवुड में जाने की सलाह दे दी।
भाजपा में आने से पहले गौरव भाटिया समाजवादी पार्टी में थे। फरवरी 2017 में उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। सपा से इस्तीफा देने के दो महीने बाद भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की थी।
भाटिया ने लखनऊ से लॉ में ग्रेजुएशन की है और उसके बाद वह आगे पढ़ाई के लिए यूएस भी गए थे।