हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
9 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पासवान का निधन: दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री पासवान के निधन पर शोक स्वरूप शुक्रवार को दिल्ली, सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनके अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज झुका रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, तीन नवंबर को मतदान
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन होगा। बता दें कि बिहार में तीन नवंबर को मतदान होना है। वहीं, सियासी दलों का उम्मीदवारों के नामों का एलान करने का सिलसिला जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: शारजाह में आज दिल्ली कैपिटल्स का विजयी अभियान रोकने उतरेंगे राजस्थान रॉयल्स
अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश तलाशने में नाकाम रही राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीन हार के बाद अपनी कमियों को तुरंत सुधारते हुए शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। रॉयल्स की शुरुआत बहुत अच्छी रही और उन्होंने शारजाह में दोनों मैच जीते
यहां पढ़ें पूरी खबर
Today on OTT: आज रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का ये है पूरा डिटेल, शादी से घोटाले तक सबकुछ
सिने प्रेमियों के लिए यह वीकेंड भारी मजा लेकर आने वाला है। इतना मनोरंजन कि आपको दिन छोटा लगने लगेगा। वैसे भी सर्दियां नजदीक आ रही हैं तो दिन तो वैसे भी छोटे होने शुरू हो ही गए हैं। इस शुक्रवार को ओटीटी हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ पेश करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर