फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Local Train Services: Signalling System Restored on All Four Suburban Lines at Kanjurmarg

मुंबई लोकल: कांजुरमार्ग की चारों उपनगरीय रेल लाइनों पर सिग्नलिंग व्यवस्था बहाल, कई घंटे बाधित रहीं सेवाएं

Mon, 26 Oct 2026 08:37 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 08:37 PM IST
सार

मुंबई में सोमवार को कांजुरमार्ग के सिग्नलिंग रूम में आग लगने से लोकल ट्रेन सेवाएं कई घंटे तक बाधित रहीं। सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने से कांजुरमार्ग और भांडुप के बीच छह रेल लाइनों पर करीब 24 सिग्नल प्रभावित हुए। इसके अलावा, मुलुंड और ठाणे के बीच ओवरहेड उपकरण से तार लटकने के कारण भी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई और कई ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय तक पटरियों पर खड़ी रहीं। आइए, मामले को विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Mumbai Local Train Services: Signalling System Restored on All Four Suburban Lines at Kanjurmarg
लोकल ट्रेन सेवाएं कई घंटे तक बाधित रहीं - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

मुंबई में सोमवार को लोकल ट्रेन सेवाएं कई घंटे तक बाधित रहीं। कांजुरमार्ग के सिग्नलिंग रूम में आग लगने से सिग्नलिंग सिस्टम फेल हो गया। इसके अलावा, मुलुंड और ठाणे के बीच ओवरहेड उपकरण (ओएचई) से एक तार लटकने की घटना ने भी ट्रेन संचालन को प्रभावित किया। मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार शाम तक कांजुरमार्ग की चारों उपनगरीय लाइनों पर सिग्नलिंग सिस्टम बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन


मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि डाउन फास्ट लाइन को शाम 4:10 बजे ट्रेन संचालन के लिए फिट घोषित किया गया। इसके बाद अप फास्ट लाइन शाम 4:46 बजे, डाउन स्लो लाइन शाम 5:30 बजे और अप स्लो लाइन शाम 6:18 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन


सिग्नलिंग हट में आग से 24 सिग्नल प्रभावित
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कांजुरमार्ग के सिग्नलिंग हट में आग लगने से कांजुरमार्ग और भांडुप स्टेशनों के बीच सभी छह लाइनों पर करीब 24 सिग्नल प्रभावित हुए। इनमें लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन के लिए इस्तेमाल होने वाली पांचवीं और छठी लाइन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वप्निल नीला ने कहा कि रेलवे ने पहले चार उपनगरीय लाइनों पर सिग्नलिंग सिस्टम बहाल करने को प्राथमिकता दी। पांचवीं और छठी लाइन पर सिग्नलिंग सिस्टम बहाल करने का काम जारी था। अधिकारियों को उम्मीद थी कि यह काम कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा।

मध्य रेलवे ने ट्रेन सेवाओं में आई बाधा की जांच के आदेश दिए हैं। नीला ने कहा कि सिग्नलिंग सिस्टम बहाल होने के बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

सुबह 9:30 बजे के करीब फेल हुआ सिग्नलिंग सिस्टम
मध्य रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कांजुरमार्ग में सिग्नलिंग सिस्टम फेल हो गया। इस दौरान सभी लाइनों के सिग्नल बंद हो गए। इससे कांजुरमार्ग स्टेशन और विक्रोली-भांडुप के बीच ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ।

ट्रेनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की। डाउन लोकल और फास्ट लाइनों पर विक्रोली से भांडुप के बीच, जबकि अप स्लो और फास्ट लाइनों पर भांडुप से विक्रोली के बीच 'एब्सोल्यूट ब्लॉक वर्किंग' व्यवस्था लागू की गई। रेलवे के मुताबिक, ट्रेनों को विशेष अनुमति के तहत चलाया गया।

मुलुंड-ठाणे के बीच भी प्रभावित हुईं लोकल सेवाएं
इससे पहले सोमवार सुबह 9:23 बजे मुलुंड और ठाणे के बीच डाउन स्लो लाइन पर ओवरहेड उपकरण (ओएचई) से एक तार लटकता मिला था। यह जगह दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से 31.14 किलोमीटर दूर है। स्वप्निल नीला ने बताया कि जरूरी कार्रवाई के लिए सुबह 10 बजे ओएचई ब्लॉक दिया गया। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद प्रभावित लाइन पर लोकल सेवाएं बहाल कर दी गईं।

स्टेशनों पर बढ़ी भीड़, ट्रेनों में फंसे यात्री
ट्रेन सेवाएं बाधित होने से सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। यात्रियों ने बताया कि कुछ जगहों पर लोकल ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय तक पटरियों पर खड़ी रहीं। इसके बाद कई यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर चलने लगे।

मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई को मुंबई महानगर क्षेत्र के ठाणे और रायगढ़ जिलों के दूरदराज के इलाकों से जोड़ती है। इस मार्ग पर लोकल ट्रेनों की समय-सारिणी के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।


दक्षिण मुंबई के चर्चगेट जा रहे एक कॉलेज छात्र ने बताया, "अंबरनाथ से सीएसएमटी जाने वाली एक लोकल ट्रेन, जो सुबह 10:50 बजे ठाणे पहुंची थी, मुलुंड और नाहुर के बीच डेढ़ घंटे तक रुकी रही। यह ट्रेन सुबह 11:05 बजे ठाणे से रवाना हुई थी और बाद में दोनों स्टेशनों के बीच फंस गई। छात्र ने दावा किया कि ट्रेन के अंदर आगे की स्थिति को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे यात्रियों को पता नहीं चल पा रहा था कि आगे क्या हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed