कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी अमीरों के लिए है, जबकि विपक्षी समूह की गारंटियां आम आदमी के लिए है। उन्होंने कहा कि मुझे शरद पवार और उद्धव ठाकरे से कहना चाहिए कि जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया, उन्हें वापस न लिया जाए। उन्होंने कहा कि सत्ता में जब आएंगे तो वे लोग दोबारा हमारे साथ आना चाहेंगे।
Nyay Yatra: राहुल के अलावा गठबंधन दल के इन नेताओं ने भी भाजपा पर साधा निशाना, BJP नेताओं को सुनाई खरी-खोटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2024 04:51 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहुल गांधी के अलावा, इंडी गठबंधन के कई नेता भी शामिल हुए। उन्होंने मंच से जमकर भाजपा और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन