आज से ठीक एक साल पहले 27 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद हुई डॉगफाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ लिया गया था। हालांकि भारत की कुशल कूटनीति और मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेकते हुए 60 घंटे में ही अभिनंदन को वापस लौटा दिया था।
2 of 10
मिग 21 बायसन
- फोटो : IAF
सूत्रों के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन का विमान मिग-21 पाकिस्तानी वायुसीमा में इसलिए प्रवेश कर गया था क्योंकि इस दौरान वायुसेना के इंट्रीग्रेटेड एयर कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम की तरफ से भेजे जा रहे रेडियो संदेश उन तक नहीं पहुंच पाए थे।
3 of 10
मिराज 2000 विमानों के साथ उड़ान भरता मिग 21
- फोटो : IAF
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बदला लेने की नीयत से भारतीय सीमा में अपने लड़ाकू विमान भेजे थे। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को भारतीय लड़ाकू विमानों ने खदेड़ दिया था।
4 of 10
मिग 21
- फोटो : Social Media
जांच में सामने आया है कि इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन को अंबाला में स्थित इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर से वापस लौटने के लिए 'गो कोल्ड...गो कोल्ड...' यानी 'लौट आओ...लौट आओ' के कई संदेश भेजे गए। इन संदेशों को पाकिस्तानी सेना ने न सिर्फ सुना बल्कि उसे अभिनंदन तक पहुंचने से भी रोक दिया।
5 of 10
पूर्व वायुसेना प्रमुख के साथ अभिनंदन
- फोटो : PTI
इस कारण विंग कमांडर अभिनंदन पाक वायुसेना के एफ-16 विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तानी वायुसीमा में प्रवेश कर गए। जहां उनका विमान दुर्घटना का शिकार हो गया और वह पाकिस्तानी सेना के द्वारा पकड़े गए।