फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह पर मास्क, दिल में रामधुन : दीवाली से पहले ही जगमग हुई अयोध्या, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Aug 2020 10:26 PM IST
गौरव पाण्डेय अयोध्या से अमित कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या से अमित कुमार की रिपोर्ट Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Aug 2020 10:26 PM IST
सार

  • मंदिर के भूमि पूजन से पहले राम की नगरी के घर—घर में जले दीपक
  • एक लाख दीयों और रंगोली से सरयू के घाट पर बिखरी खूबसूरती की छठा

विज्ञापन
Ayodhya decorated with earthen lamps before foundation of Ram Mandir
दीपों से सजी अयोध्या - फोटो : अमित कुमार

सालों के इंतजार के बाद आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका हर अयोध्यावासी को बेसब्री से इंतजार था। कल पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होगा। इस ऐतिहासिक क्षण की खुशी यहां सभी के चेहरों पर दिखाई दे रही है। इसी खुशी को जाहिर करने के लिए अयोध्या नगरी दीवाली से कुछ महीने पहले ही जगमग हो गई।

Ayodhya decorated with earthen lamps before foundation of Ram Mandir
सरयू तट पर दीप जलाते श्रद्धालु - फोटो : अमित कुमार

अयोध्या में मंगलवार को घर—घर में दीपक जलाए गए। ये दिए अपने आप में उनकी खुशी जताने के लिए काफी था। मगर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र सरयू का घाट रहा, जिसे एक लाख दीपक और बेहद खूबसूरत रंगोलियों से सजाया गया था।

Ayodhya decorated with earthen lamps before foundation of Ram Mandir
अयोध्या की अनुपम छटा - फोटो : अमित कुमार

कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रों ने सजाया घाट
सरयू के घाट को सजाने का जिम्मा कॉलेज के छात्रों को मिला था। कई घंटों की उनकी मेहनत रंग लाई और सात बजे के बाद सरयू नदी के दोनों छोर पर हजारों दीपक जगमगा उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya decorated with earthen lamps before foundation of Ram Mandir
अयोध्या की सजावट - फोटो : अमित कुमार

सरयू सांध्य आरती का भी लुत्फ
सरयू घाट पर दीप प्रज्ज्वलन से पहले नियमित तौर पर हर शाम सरयू घाट पर होने वाली आरती में भी लोग खुशी से झूमते नाचते दिखे। आरती में शंख, घड़ियाल और घंटियों की आवाज के बीच श्रीराम के नारे से भी पूरी अयोध्यानगरी गुंजायमान हो रही थी। 

विज्ञापन
Ayodhya decorated with earthen lamps before foundation of Ram Mandir
अयोध्या में बना दीवाली जैसा माहौल - फोटो : अमित कुमार

सड़कें भी हुईं जगमग
अयोध्या की शायद ही ऐसी कोई प्रमुख सड़क होगी, जो रोशनी से नहाई न हो। बाजार में लोगों ने अपने घरों के बाहर भी दीपकों से राम नाम लिखा। खुशी में लोग झूमते और राम जी की जय के नारे भी लगाते दिख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed