अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 में सफल रहे छह राज्यों के 36 विद्यार्थियों और दो प्रतिभाशाली दृष्टिबाधित विद्यार्थियों का बुधवार को अमर उजाला के नोएडा मुख्यालय में भावभीनी स्वागत किया गया। अपने एक-एक अभिभावक के साथ आये इन विद्यार्थियों को गुरुवार शाम को उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू अपने आवास पर सम्मानित करेंगे। उससे पहले दिल्ली दर्शन के तहत यह दल इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार से रूबरू होगा और नेहरू तारामंडल (प्लेनेटेरियम) का भी आनंद उठाएगा।
इन मेधावियों में उत्तर प्रदेश के 24, उत्तराखंड के 4, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के 2-2 विद्यार्थी हैं जो अपने अपने राज्य शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों से शिक्षा पा रहे हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र का स्वागत।
मेधावियों के साथ आये उनके अभिभावकों का भी सत्कार हुआ।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को टीका लगाकर और गले में माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अपने एक-एक अभिभावक के साथ आये इन विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार शाम को उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू अपने आवास पर सम्मानित करेंगे।