Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Assembly passed a resolution to change the name of the State, says West Bengal CM Mamta Banerjee
{"_id":"57c416084f1c1b094b2cb2e5","slug":"assembly-passed-a-resolution-to-change-the-name-of-the-state-says-west-bengal-cm-mamta-banerjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल नहीं बंगाल कहिए; नाम बदलने का प्रस्ताव पास, जानिए इससे जुड़े 5 तथ्य","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल नहीं बंगाल कहिए; नाम बदलने का प्रस्ताव पास, जानिए इससे जुड़े 5 तथ्य
Mon, 29 Aug 2016 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल को अब सिर्फ बंगाल या बांग्ला के नाम से जाना जाएगा। विधानसभा ने राज्य का नाम बदलने वाला प्रस्ताव पास कर दिया है। अंग्रेजी में इसे बंगाल
(Bengal) लिखा जाएगा, बंगाली में बांग्ला और हिंदी में बंगाल होगा। हालांकि लेफ्ट, कांग्रेस और बीजेपी ने इसका विरोध करते हुए सोमवार को सदन से वॉकआउट
किया।
विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा, जो इसका विरोध कर रहे हैं। आज का दिन ऐतिहासिक
है और इसे सुनहरे अक्षरों में याद किया जाएगा।' नाम बदलने पर औपचारिक मुहर के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।
सदन में मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान बहस के जुबानी जंग में बदलने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया। सीपीएम ने इसका विरोध किया और सीपीएम विधायक सुजान
चक्रवर्ती ने सभी भाषाओं में राज्य का एक ही नाम बांग्ला करने की मांग की।
ममता की शिकायत; नहीं मिलता बोलने का समय
2 of 5
- फोटो : ANI
बनर्जी ने कहा कि वामपंथियों ने भी राज्य का नाम बदलने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे और अब इसका विरोध कर रहे हैं।
नाम बदलने के बाद बंगाल का नंबर अब किसी भी सूची में ऊपरी क्रम में आएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अक्सर यह शिकायत रहती थी कि अंतरराज्यीय बैठकों में उन्हें बोलने का समय कम मिलता है क्योंकि पश्चिम बंगाल का नंबर सूची में 31वें नंबर पर सबसे आखिर में आता।
राज्य का नाम बदलने को लेकर ममता सरकार बोंगो (यह एक वाद्य यंत्र का नाम है) और बांग्ला (यह स्थानीय शराब उत्पाद का नाम है) पर विचार कर रही थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा करते हुए कहा कि 'बांग्ला' को चुन लिया गया है।
सीपीएम की ओर से राज्य का नाम बदलने को लेकर कमिटी गठन कर चर्चा के बाद राय लिए जाने की मांग की गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मांग को ठुकरा दिया।
वाम सरकार ने भी की थी नाम बदलने की कोशिश
3 of 5
लेफ्ट
- फोटो : CPIM
ममता बनर्जी ने कहा था कि सभी भाषाओं में एक नाम लोगों के बीच भ्रम पैदा कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश को लेकर भी संशय हो सकता है। आखिर में सदन में वोटिंग हुई और इसका परिणाम 189-31 रहा। मौजूदा समय में बंगाली में राज्य का नाम 'पश्चिम बंग' है।
साल 2011 में बुद्धदेब भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली वाम सरकार ने भी राज्य का नाम पश्चिम बंग करने का निर्णय लिया था। हालांकि यह कभी पास नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी से पहले बंगाल ही था नाम
4 of 5
पश्मिम बंगाल में ममता की जीत
- फोटो : PTI
1947 में आजादी और विभाजन के समय बंगाल का बंटवारा हो गया। इसमें पश्चिम बंगाल भारत के हिस्से आया। पूर्वी बंगाल अब बांग्लादेश का हिस्सा है।
विज्ञापन
'पूर्वी बंगाल नहीं है, तो पश्चिम बंगाल का औचित्य नहीं'
5 of 5
- फोटो : bbc
राज्य का नाम बदलने को लेकर हुए प्रयासों पर बांग्ला के ख्यात साहित्यकार दिवंगत सुनील गंगोपाध्याय ने कहा था कि अगर यहां कोई पूर्वी बंगाल नहीं है, तो पश्चिम बंगाल का कोई औचित्य नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।