तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार सुबह से मतदान शुरु हो गया। यहां सुबह ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंक्तिबद्ध हो गए हैं। यहां तमिलनाडु में डीएके प्रमुख करुणानिधि और सुपरस्टार रजनीकांत ने भी वोट डाला।
करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें
बता दें कि 2 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभाओं के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। मतदान के नतीजे 19 मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन पश्चिम बंगाल और असम के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे, जहां पहले ही मतदान हो चुका है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के इन चुनावों को ‘लघु’ आम चुनाव बताया जा रहा है।
करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें
इन चुनावों के जरिये भाजपा दक्षिण के तटवर्तीय राज्यों में अपनी जड़े जमाने की कोशिश कर रही हैं। तमिलनाडु में सत्ता हासिल करने के लिए एआईएडीएमके की सुप्रीमो जयललिता का सीधा मुकाबला 91 वर्षीय करुणानिधि से है।
करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें
हालांकि राज्य में डीएमडीके-पीडब्ल्यूएफ-टीएमसी गठबंधन की ओर से अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत और पीएमके के अंबुमणि रामदौस भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।
करुणानिधि, सुपरस्टार रजनीकांत और ए के एंटनी ने किया मतदान, तस्वीरें
राज्य में कुल 3740 प्रत्याशी 233 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।राज्य के पांच करोड़ 79 लाख मतदाता सोमवार को अपना फैसला देंगे। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा की एक सीट पर चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दिया है। करूर जिले की अरवाकुरिची विधानसभा सीट पर 23 मई को मतदान होगा। इसका नतीजा 25 मई को आएगा।