फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची से गायब हुए ये बड़े नाम

Thu, 25 Oct 2018 05:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
assembly Election 2018: Shatrughan sinha Advani Murli manohar Not in campaigner list Chhattisgarh
BJP
विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। इन राज्यों में सबसे पहले छत्तीसगढ़ में मतदान होगा। प्रदेश में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटरों को लुभाने के लिए तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में अपना पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने अपने प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और गायक मनोज तिवारी सहित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और 12 केंद्रीय मंत्री शामिल है। लेकिन कुछ ऐसे बड़े नाम गायब हैं जो हर चुनाव प्रचार में भाजपा की पहचान रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये बड़े नाम।  


 
assembly Election 2018: Shatrughan sinha Advani Murli manohar Not in campaigner list Chhattisgarh
LK Advani
भाजपा की सूची कई बड़े नामों की गैरमौजूदगी की वजह से चर्चा में है। प्रचारकों की सूची से भाजपा के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालष्ण आडवाणी का नाम नदारद है। पार्टी पर जब भी संकट आया आडवाणी ने उसे उबारा मगर पिछले कुछ समय से आडवाणी व्यवहारिक राजनीति से दूर हैं। लंबे समय से सार्वजनिक सभाओं से उनकी दूरी जगज़ाहिर है। 2013 में जारी हुई प्रचारकों की सूची में आडवाणी का नाम पहले नंबर पर था। 
assembly Election 2018: Shatrughan sinha Advani Murli manohar Not in campaigner list Chhattisgarh
murli manohar joshi
आडवाणी के अलावा मुरली मनोहर जोशी का नाम भी इस सूची से गायब है। मुरली मनोहर जोशी भी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं। इन दोनों नेताओं के बीच एक समानता ये भी है कि दोनों ही अपनी रथ यात्राओं के लिए मशहूर रहे हैं। कभी ये दोनों नेता और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी की त्रिमूर्ति माने जाते थे। 90 के दशक में नारा प्रचलित था भाजपा के तीन धरोहर 'अटल,आडवाणी और मुरली मनोहर'। इसके अलावा 1991 में आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी अध्यक्ष बने थे। अपने संघर्ष और परिश्रम से पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले जोशी पार्टी में खुद को बेगाना महसूस करने लगे हैं ऐसा उनके कई बयानों में झलकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
assembly Election 2018: Shatrughan sinha Advani Murli manohar Not in campaigner list Chhattisgarh
shatrughan sinha
पार्टी के बागी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी 40 प्रचारकों की इस सूची में जगह नहीं दी गई है। पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों पार्टी लाइन से अलग बोलने की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वह अक्सर मोदी सरकार की नीतियों की खुली आलोचना कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी की रैली में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी के साथ नजर आते हैं जो खुलकर पीएम नरेंद्र मोदी की अलोचना करते रहे हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed