असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होगा। मतदान के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। दो मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले यहां चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जोरहट पहुंचीं, जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने बहुत वादे किए थे, उसका क्या हुआ?
2 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : social media
कांग्रेस महासिचव ने कहा कि, पिछले चुनाव में भाजपा ने आपसे बहुत से वादा किए थे। आपसे कहा था कि 25 लाख रोजगार मिलेंगे। क्या वो रोजगार आपको मिले? उन्होंने कहा था सीएए लागू नहीं करेंगे। लेकिन सत्ता में आते ही सीएए लागू करने की बात की।
3 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : social media
कांग्रेस महासचिव ने पूछा, क्या प्रधानमंत्री कभी चाय बागान गए, वहां महिला कार्यकर्ताओं से मिले? चाय बागान मजदूरों को दिहाड़ी के रूप में 350 रुपये प्रतिदिन देने का वादा करने वाले पीएम को अभी तक अपना दर्द महसूस नहीं हुआ है?
4 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : social media
प्रियंका ने आगे कहा, हम भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, हम बहुत आश्वस्त हैं। हमारा प्रयास असम के लोगों के विकास, जरूरतों की बात करना और उनकी संस्कृति और पहचान को संरक्षित करना और उनका संरक्षण करना है।
5 of 5
जोरहट की जनता
- फोटो : PTI
प्रियंका ने आगे कहा, जब यहां पर सीएए का आंदोलन चला तब दुख नहीं हुआ? जब असम में आग लगी तब प्रधानमंत्री जी को दुख क्यों नहीं हुआ? तब वो आपके सामने क्यों नहीं आए? तब उन्होंने अपना दुख व्यक्त क्यों नहीं किया?