फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीके ही नहीं, केजरीवाल की प्रचंड जीत के पीछे इन लोगों का अहम योगदान

Wed, 12 Feb 2020 10:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Core team Election strategists who help win AAP in Delhi Assembly Election
अरविंद केजरीवाल को बधाई देते प्रशांत किशोर - फोटो : PTI

देश के दिल दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की ऐसी आंधी चली जिससे न सिर्फ भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया बल्कि कांग्रेस भी पूरी तरह उजड़ गई। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत के पीछ केवल प्रशांत किशोर ही नहीं बल्कि चुनावी रणनीतिकारों की एक बड़ी टीम काम कर रही थी। इनमें से कई तो विदेशों से पढ़े हुए हैं। जानिए उन लोगों के बारे में जिन्होंने दिल्ली में आप की प्रचंड जीत के लिए पर्दे के पीछे से निभाई बड़ी भूमिका:

loader
Arvind Kejriwal Core team Election strategists who help win AAP in Delhi Assembly Election
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI
प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे बड़ी भूमिका निभाई। वे कई साल पहले से ही दिल्ली में केजरीवाल की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए थे। मंगलवार को रुझान में आप को तगड़ी जीत मिलती देख पीके ने केजरीवाल से मिलकर उन्हें बधाई दी। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और डीएमके के एमके स्टालिन के लिए भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Core team Election strategists who help win AAP in Delhi Assembly Election
प्रीति शर्मा मेनन - फोटो : priti sharma menon Twitter
प्रीति शर्मा मेनन
प्रीति शर्मा मेनन आम आदमी पार्टी की नेशनल एक्जिक्यूटिव मेंबर और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे आप की सोशल मीडिया विंग के साथ जुड़ी हुई हैं। इन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा जनता को साधने में बड़ी भूमिका निभाई। ये विदेशों में पार्टी के प्रचार-प्रसार का काम भी देखती हैं।
Arvind Kejriwal Core team Election strategists who help win AAP in Delhi Assembly Election
कपिल भरद्वाज - फोटो : kapil bhardwaj Twitter
कपिल भारद्वाज
अमेरिका से पढ़े हुए कपिल भरद्वाज आम आदमी पार्टी के लिए मीडिया, पीआर और पब्लिसिटी सहित कई मामलों को देखते हैं। कपिल विरोधियों की हर चाल पर नजर रखते हुए पार्टी की रणनीति को बनाते हैं। इनको बूथ मैनेजमेंट के अलावा स्टार कैंपेनर्स को कहां प्रयोग किया जाए इसमें महारत हासिल है।
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Core team Election strategists who help win AAP in Delhi Assembly Election
पृथ्वी रेड्डी - फोटो : prithvi reddy Twitter
पृथ्वी रेड्डी
पृथ्वी रेड्डी पेशे से बिजनेसमैन हैं और आम आदमी पार्टी के साथ शुरुआत से जुड़े हुए हैं। पृथ्वी पार्टी की क्राउड फंडिंग पर भी पूरी नजर रखते हैं। इनकी टीम चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ नाटक, म्यूजिकल वॉक जैसे नए नए प्रयोगों से जनता को लुभाने का काम किया। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed