फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रधानमंत्री मोदी ने भी लगाई कुंभ में डुबकी, अब तक इन राजनीतिक हस्तियों ने किया स्नान

Sun, 24 Feb 2019 08:13 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 24 Feb 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Amit Shah Smriti Irani Yogi take holy dip during Kumbh Mela 2019
कुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाते पीएम मोदी - फोटो : PTI

कुंभ मेला (Kumbh Mela) विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन का गौरव रखता है। आस्था के महापर्व  कुंभ का आयोजन इस साल प्रयागराज में किया गया है। आंकड़ों के अनुसार अब तक कुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 करोड़ की गिनती पार कर चुकी है। 


रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के भव्य आयोजन प्रयागराज के 'दिव्य कुंभ' पहुंचे। पीएम ने यहां संगम में डुबकी भी लगाई। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद रहे। मोदी ऐसा करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1954 के कुंभ में तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाई थी। 

प्रधानमंत्री मोदी से पहले ये राजनेता भी लगा चुके हैं कुंभ में आस्था की डुबकी:

Narendra Modi Amit Shah Smriti Irani Yogi take holy dip during Kumbh Mela 2019
अमित शाह

प्रधानमंत्री से पहले 13 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रयागराज के दिव्य कुंभ में पवित्र स्नान कर चुके हैं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

Narendra Modi Amit Shah Smriti Irani Yogi take holy dip during Kumbh Mela 2019
वीके सिंह

इसी बीच केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह 185 देशों के 220 प्रतिनिधियों के साथ संगमनगरी प्रयागराज में स्नान करने पहुंचे। वीके सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि इस यात्रा का मकसद उनको यह दिखाना है कि कुंभ महज नदियों का मिलन ही नहीं है, बल्कि विभिन्न धर्मों और विश्वासों का समागम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi Amit Shah Smriti Irani Yogi take holy dip during Kumbh Mela 2019
योगी आदित्यनाथ - फोटो : social media
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 जनवरी को कुंभ में स्नान किया था। इस दौरान उनके साथ राज्य के कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Narendra Modi Amit Shah Smriti Irani Yogi take holy dip during Kumbh Mela 2019
smriti irani - फोटो : twitter
कुंभ के पहले शाही स्नान में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पवित्र गंगा स्नान किया था। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक लोगों के इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनने की कामना की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed