amarujala.com द्वारा गुरुवार को एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर थे। देर रात तक चले इस कॉन्क्लेव में कई सत्र हुए जिसमें देश की प्रमुख यूनिवर्सिटीज से जुड़े दिग्गजों और नामी कंपनियों के एचआर से जुड़े प्रतिनिधियों ने छात्रों की समस्याओं पर अपनी तरफ से सुझाव दिए। अगली स्लाइड्स में देखें समारोह की मुख्य झलकियांः-
अमर उजाला डिजिटल एंड कंवर्जेंस के संपादक संजय अभिज्ञान ने समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
संचार मंत्री मनोज सिन्हा, नीरज अग्रवाल (जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के सोसाइटी सचिव और कोषाध्यक्ष) और अमर उजाला ग्रुप के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने दीप प्रज्जवलित करके कॉन्क्लेव की शुरुआत की।
कॉन्क्लेव में बोलते हुए संचार मंत्री मनोज सिन्हा।
जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के इलेक्ट्रोनिक्स व कम्यूनिकेशन इंजिनिरिंग के छात्र मुकुल दुबे(नीली शर्ट में) के सवालों का जवाब देते हुए अमर उजाला ग्रुप के प्रेसीडेंट ब्रांड एंड इनोवेशन सुमंता पाल, डॉ. दिवाकर भारद्वाज, एसोसिएट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस एंड इंजिनियरिंग, जीएलए यूनिवर्सटी, मथुरा और अमर उजाला डिजिटल के संपादक संजय अभिज्ञान।