सर्वोच्च अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले को जिला न्यायाधीश वाराणसी को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के वरिष्ठ और अनुभवी न्यायिक अधिकारी मामले की सुनवाई करेंगे। इसके अलावा सपा नेता आजम खान जमानत पर जेल से बाहर आ गए और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल के लिए जेल जाना पड़ा। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 7
ज्ञानवापी मामला।
- फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामला जिला अदालत को किया ट्रांसफर
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामला वाराणसी की जिला अदालत को ट्रांसफर कर दिया है। सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को आदेश दिया कि कोई अनुभवी और वरिष्ठ जज इस मामले की सुनवाई करेंगे। वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि शिवलिंग की सुरक्षा और नमाज की इजाजत देने का उसका 17 मई का अंतरिम आदेश बरकरार रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
जेल से रिहा होने के बाद आजम खां की पहली तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजम खान जेल से बाहर आए
दो साल दो माह 24 दिन बाद जेल से रिहा होकर सपा नेता आजम खां घर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने लोगों को संबोधित किया। घर पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने अपने मन की बात कही। जिसमें उन्होंने दिल के दर्द(जेल में बिताए गएदो साल दो माह 24 दिन), अपनों की बेरुखी और सरकार का उनके प्रति रुख, के बारे में खुलकर बात की। पढ़ें पूरी खबर
एक साल सिद्धू जेल में क्या करेंगे?
एक दिन में लाखों रुपये की कमाई करने वाले पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल में रोजाना मात्र 30 रुपये से 90 रुपये तक ही कमा सकेंगे। यही नहीं जेल में शुरुआत के तीन महीने उन्हें बिना वेतन के ही बिताना पड़ेगा। इसका मतलब साफ है कि तीन माह सिद्धू को जेल में काम तो करना पड़ेगा लेकिन बदले में उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
5 of 7
किम जोंग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर कोरिया में कोरोना के हालात बेहाल
दो साल तक कोरोना की चपेट से दूर रहे उत्तर कोरिया में अब संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 13 मई को यहां संक्रमण से पहली मौत का आधिकारिक एलान हुआ था। तब उत्तर कोरिया की स्टेट मीडिया ने यह भी कहा था कि देश में 3.50 लाख से ज्यादा लोग रहस्यमयी बुखार की चपेट में हैं। हालांकि, इनके कोरोना संक्रमित होने का खुलासा नहीं किया गया। अब इस बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या 3.50 लाख से बढ़कर 20 लाख पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर