नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 7
आर्यन खान
- फोटो : social media
आर्यन खान को राहत
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान समेत छह का नाम शामिल नहीं था। इसमें अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
ओम प्रकाश चौटाला
- फोटो : पीटीआई
ओम प्रकाश चौटाला को सजा
अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की जेल और 50 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि चौटाला ने अपनी बीमारी व मामले के पुराना होने के नाते सहानुभूति बरतने का आग्रह किया था। वहीं सीबीआई ने कहा था कि भ्रष्टाचार समाज के लिए कैंसर के समान है, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ऐसी सजा सुनाए जिससे समाज में मिसाल दी जा सके। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
Sameer Wankhede
- फोटो : Amar Ujala
समीर वानखेड़े पर कार्रवाई की तैयारी
सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। यह निर्देश फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से संबंधित ड्रग्स मामले में गलत जांच को लेकर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
5 of 7
महुआ मोइत्रा
- फोटो : PTI
महुआ मोइत्रा के विवादित बोल
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाली आईएएस दंपत्ति के ट्रांसफर को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। मोइत्रा ने लिखा, 'आईएएस रिंकु दुग्गा व खिरवार के उत्तर पूर्वी राज्यों में तबादला कर गृह मंत्रालय ने बता दिया है कि ये राज्य उसकी नजर में 'कचरा फेंकने का मैदान' हैं।' पढ़ें पूरी खबर