फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में छिपा था 19 फीट का कोबरा, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Sat, 08 Dec 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Sat, 08 Dec 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
A 19 feet long king cobra was rescued from a house in mayurbhanj odisha
black cobra

कोबरा सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। वैसे तो आमतौर पर कोई भी सांप घर में नहीं रहते, लेकिन अगर दिख जाएं तो इंसान के होश उड़ा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है ओडिशा के मयूरभंज जिले में। यहां जंगल के पास ही रहने वाले एक शख्स के घर में छोटा-मोटा नहीं बल्कि 19 फीट का कोबरा मिला, जिसे देखते ही उसके होश उड़ गए। 

A 19 feet long king cobra was rescued from a house in mayurbhanj odisha
cobra - फोटो : ANI

दरअसल, बालीपाल गांव के रहने वाले रूहिया सिंह अपने घर के अंदर बेड पर आराम से सो रहे थे। इसी बीच उन्हें बेड के नीचे कोने में एक छिपा हुआ सांप दिखाई दिया। पहले तो उन्हें लगा कि वो कोई छोटा-मोटा सांप होगा, लेकिन जब उन्होंने झुककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। वो एक 19 फीट लंबा कोबरा था। 

A 19 feet long king cobra was rescued from a house in mayurbhanj odisha
cobra

इतने बड़े कोबरे को देखते ही वो तुरंत घर के बाहर भागे और लोगों को मदद मांगने लगे। इसके बाद लोगों ने भी घर में जाकर देखा तो वो भी 19 फीट लंबे कोबरे को देखकर दंग रह गए। हालांकि बाद में गांववालों ने इसके लिए वन विभाग से मदद मांगी, जिसके बाद एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। यह कोबरा इतना बड़ा और खतरनाक था कि उसे पकड़ने में रेस्क्यू टीम के भी पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A 19 feet long king cobra was rescued from a house in mayurbhanj odisha
Cobra rescued in mayurbhanj - फोटो : ANI

रेस्क्यू टीम के एक सदस्य ने बताया कि इतने बड़े कोबरे को पकड़ने में उन्हें भी काफी परेशानी हो रही थी। वो उसे पकड़ ही नहीं पा रहे थे। ऐसे में गांववालों ने फैसला किया कि उसे मार दिया जाए और इसके लिए रेस्क्यू टीम भी तैयार हो गई थी। लेकिन आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया और 19 फीट लंबे उस कोबरे को सिम्पीपाल नेशनल पार्क में ले जाकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
A 19 feet long king cobra was rescued from a house in mayurbhanj odisha
cobra

रेस्क्यू टीम के सदस्य कृष्ण चंद्र गच्चायत के मुताबिक, ओडिशा में सांपों का दिखना आम बात है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर महीने में भी एक स्कूल में जहरीला सांप निकला था, जिसे उन्होंने ही पकड़कर जंगल में छोड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed