उरी-मोहरा में हमला: दिसंबर 2014
नियंत्रण रेखा के निकट बारामुला जिले के उरी सेक्टर में मोहरा में सेना के 31 फील्ड रेजिमेंट आयुद्ध शिविर पर भारी हथियारबंद आतंकियों के एक समूह ने हमला किया जिसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और सात जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस का एक एएसआई और दो कांस्टेबल मारे गए। इस आपरेशन में छह आतंकी भी मारे गए थे।
ये भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: जारी हुए 37 शहीद जवानों के नाम, भीषण धमाके में कई शव क्षत विक्षत
मणिपुर में सेना पर हमला: 4 जून, 2015
मणिपुर के चंदेल जिले में सेना के काफिले पर आतंकियों ने बारूदी सुरंग बिछा कर हमला किया। इनमें 18 जवान शहीद हुए थे।
ये भी पढ़ेंः आतंकी हाफिज सईद ने 5 फरवरी को एक रैली में दी थी भारत पर हमले की धमकी
गुरुदासपुर में हमला: जुलाई 2015
पंजाब के गुरुदासपुर में आर्मी ड्रेस पहने आतंकियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन पर हमला किया। 4 जवान और 3 लोग मारे गए थे।
पठानकोट हमला: 2 जनवरी 2016
जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। मिशन छह दिन चला। इसमें 7 जवान शहीद हुए।
अनंतनाग हमला: 4 जून, 2016
5 of 11
terrorist attack in anantnag
अनंतनाग में चेकपोस्ट पर हमला। 2 जवान शहीद। एक दिन पहले ही बीएसएफ काफिले को निशाना बना 3 जवानों की जान ली थी।