मानसिक तनाव औक चिंता से दूर रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है जिससे आप खुश रहें। मानसिक तनाव एवं बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
औरत- भैया लाल मिर्च देना,
दुकानदार चिल्लाया- अरे हरी मिर्च देना जरा
औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए ,
दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी,
औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है,
आप बार बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है,
दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम,
लाल मिर्च ही दे रहा हूं,
हरी तो नौकर का नाम है
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है।
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये।
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।
गर्लफ्रेंड बेहोश
भक्त- भगवान मैं पापी हूं!
मुझे दर्द दो, दुख दो, मुझे बर्बाद कर दो,
परेशानी दो, मेरे पीछे भूत लगा दो!
भगवान- अबे एक लाइन में बोल ना कि बीवी चाहिए !
बादशाह तो हम उसी दिन बन गये थे।
जिस दिन दोस्तो ने कहा था; तू आगे रह कर एक थप्पड़ मार दे
फिर हम संभाल लेगें...
भले ही अपने जिगरी दोस्त कम हैं, पर जितने भी है परमाणु बम हैं।
पप्पू पर बिजली का तार गिर गया।
पप्पू तड़प तड़प के मरने ही वाला था कि अचानक...
उसे याद आया बिजली तो 2 दिन से बंद है।
वापस उठकर, हंसते हुए बोला, साला याद नहीं आता तो मर ही जाता!
आधार कार्ड का ऑफिस बंद था,
कार्ड बनवाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी,
एक आदमी बार बार लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहा था,
लोग बार उसे पीछे पकड़ कर खीच देते थे,
उसने 4-5 बार कोशिश की,
फिर हारकर उसने बोला,
लगे रहो लाइन में सालो ,आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा।