हर इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए, क्योंकि हंसने की वजह से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। पूरे दिन आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिलती है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: लड़की- परसों मेरी शादी है अब क्यों आए हो, लड़के का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
दरवाजा खोलते ही...
लड़की- परसों मेरी शादी है अब क्यों आए हो
मेरी जिंदगी में वापस।
लड़का - टेंट लगाने का और कैटरिंग का ऑर्डर
हमें ही मिला है। अब क्या धंधा भी छोड़ दें...!!
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है….!
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है…!
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
पप्पू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।
टीचर- इतना छोटा होके भी
गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?
पप्पू- आपकी बेटी !!!
(टीचर बेहोश )
पुलिस इंस्पेक्टर - तुमने बक्सा चुराया पर पास
पड़ी नोटों की गड्डी छोड़ी दी।
चोर- साहब पर FIR में इसका जिक्र मत करना।
इंस्पेक्टर- क्यों?
चोर- मेरी इस चूक के लिए पिताजी मुझे मारेंगे।