फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: दो मच्छरों की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 13 Sep 2023 11:42 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes boss employee jokes read the funny jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Hindi Chutkule: अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानी को भी आसानी से हल कर सकते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव और इससे जुड़ी परेशानियों से भी बच सकते हैं। साथ ही आपके आस-पास बीमारियां भी नहीं आती हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुले आपकी मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए रोजाना मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...



टीटू को बॉस ने ऑफिस पार्टी में बोला चलो कोई मजेदार शायरी सुनाओ आज।
टीटू- उम्र की राह में जज्बात बदल जाते हैं।
वक़्त की आंधी में हालात बदल जाते हैं।
सोचता हूं काम कर-कर के रिकॉर्ड तोड़ दूं।
कमबख्त सैलेरी देखकर ख्यालात बदल जाते हैं।
टीटू का प्रमोशन कैंसिल!

Todays funny jokes boss employee jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था
तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ?
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि
चूहेदानी में चूहा...
साबुनदानी में साबुन...
तो ये मच्छरदानी में आदमी क्यों सो रहा है।
 
Todays funny jokes boss employee jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है? 
सोनू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes boss employee jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
ग्राहक - बेटा तेरे पापा की तो रसगुल्ले
की दुकान है, तेरा खाने का मन नहीं करता?
बच्चा - बहुत मन करता है अंकल…
लेकिन पापा गिन कर रखते हैं इसलिए बस
चूस के वापिस रख देता हूं।
विज्ञापन
Todays funny jokes boss employee jokes read the funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
निर्मल की 2 करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला - आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे,
निर्मल - ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed