Latest Chutkule And Viral Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन और शरीर भी स्वस्थ रहते हैं। हंसी हमें मानसिक तनाव और चिंता से दूर रखने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसने की सलाह दी जाती है। ये इंसान को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। जो लोग हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं उनको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? छात्र का जवाब सुनकर आ गया चक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत - बस दो मिनट दे दो।
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'!
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश...!!!
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश।
लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया.
लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में..
लड़की- फिर क्या बस का किराया वापस ले लिया
फैमिली बहुत डेंजर है मेरी...
लड़की से लड़का बोला
डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है.
पीछे से एक बूढ़ा बोला
हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा