Today Funny Jokes: हम सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक भोजन और योग करते हैं। इसी तरह हमें स्वस्थ रहने के लिए हंसना भी जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हम दिल की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से शरीर में रक्त संचार सही रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: संता ने बंता से पूछा- शराब पीते समय तुम रो क्यों रहे हो? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
बंता वैलेंटाइन वीक में शराब पीते पीते रोने लगा।
संता- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो?
बंता- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा..
पत्नी के तलाक देने के बाद, एक शख्स ने अपने दोस्त से पूछा-
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा खुश हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।
उसने सारी लाइट बंद कर दी, तभी रूम में जुगनू आ गया...
अंग्रेज - Oh My God... इंडिया का मच्छर कितना एडवांस है,
टार्च लेकर ढूंढ रहा है।
पिता- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए..
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मां रख के गई है...
पिता बेहोश...