फनी जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूं, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो...
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
रोहन- शराब पीते पीते रोने लगा।
मोहन- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो?
रोहन- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा...
3 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है।
मजेदार चुटकुले: साली- आप हमेशा मेरी दीदी की तारीफ क्यों करते हैं? जीजा ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई भरपूर धुनाई
4 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
औरतें बहुत चालाक होती जा रही हैं !
कल मैंने अपनी साली से मजाक में कहा..
“साली तो आधी घर वाली होती है ”
अब कम्बख्त आधी सैलरी मांग रही है..
ऐसा कोई करता है क्या ?
हिंदी जोक्स: देवर- मेरी शादी कब होगी? भाभी ने दिया ऐसा मजेदार जवाब कि सुनकर लगाएंगे ठहाके
5 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
लड़की– तुम पैदल क्यों आ रहे हो ऑटो से आना चाहिए था ना…
लड़का- तुमने ही तो कहा था धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना..
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)