फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मास्टरजी- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? छात्र का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 06 Feb 2025 03:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 03:26 PM IST
सार

Today Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स, - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

मास्टरजी- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? 
छात्र- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके...
 

Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Viral Chutkule: साली- क्या आप मेरे लिए शेर को मार सकते हैं? जीजा का जवाब पढ़कर खिल उठेगा आपका चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

Funny Jokes: इन झन्नाटेदार चुटकुलों को पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी, घर में लगेंगे हंसी के ठहाके

विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Majedar Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed