Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है और मन प्रसन्न रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव फ्री रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसी एक नहीं बल्कि कई बीमारियों की दवा है। अगर आप भी हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने और खिलखिलाने का सिलसिला।
आज के मजेदार जोक्स: शिक्षक- तुम कक्षा में लेट क्यों आईं? लड़की का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
शिक्षक- तुम कक्षा में लेट क्यों आईं?
लड़की- सर, एक लड़का मेरा पीछा कर रहा था।
शिक्षक- तो फिर?
लड़की- वो बहुत धीरे-धीरे चल रहा था।
पप्पू उदास बैठा हुआ भुनभुना रहा था...
कहते हैं ऊपर वाले ने हर किसी के लिए किसी ना किसी को बनाया है...
कहीं मेरी वाली ने आत्महत्या तो नहीं कर ली, पगली मिल ही नहीं रही...!!!
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to Yamlok।
Hindi Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।