फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 24 Jun 2023 07:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: हंसने से हमारे आसपास खुशी का माहौल रहता है। इसके साथ ही हम सभी प्रसन्न रहते हैं। इससे मानसिक तनाव हमसे दूर रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 



चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
 

Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
 

Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

 पति- भाग्यवान जरा एक कप चाय तो बनाना
पत्नी- खुद ही बना कर पी लो, मैं कुछ बिजी हूं आज वरना...
पति- वरना क्या...???
पत्नी- वरना घर में भी वही होगा जो टीवी में चल रहा है...
पति- गुस्से में बोला, टीवी में क्या चल रहा है...
पत्नी: महाभारत...तब से घर में शांति है...!!!

?

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

 एक दिन बादशाह अकबर ने कागज पर पैन्सिल से एक लंबी लकीर खींची
...और बीरबल को बुला कर कहा- 
बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए,
लेकिन छोटी हो जाए?
बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी,
बीरबल बोले- अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई...

Jokes: शादी के बाद पप्पू ने अपनी सास को फोन लगाकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
Hindi Jokes - फोटो : iStock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed