फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: लड़की- मत कर मेरा पीछा एक दिन पछतायेगा, लड़के ने दिया पलट कर गजब का मजेदार जवाब

Sat, 19 Jul 2025 07:13 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 19 Jul 2025 07:13 PM IST
सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Ladka Ladki Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik

Chutkule In Hindi : हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा की तरह है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


लड़की- मत कर मेरा पीछा एक दिन पछतायेगा,
कॉलेज के बाहर छोले-भटूरे की दुकान लगाएगा
लड़का- मत ठुकरा मेरे प्यार को, एक दिन पछताएगी,
उसी छोले-भटूरे की दुकान पर बर्तन मांजती नजर आएगी.....
Today Funny Jokes Ladka Ladki Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes
पति पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पति (पत्नी से)- बचपन में डराया जाता था कि 
मेढ़क को पत्थर मारोगे तो गूंगी पत्नी मिलेगी
पत्नी- तो
पति- अब लगता है, काश मार ही दिया होता......


पति - मेरा अंदाजा कह रहा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है
पत्नी - अरे वाह मेरे पति परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया
इसमें मेरी नई सैंडल है.......
Today Funny Jokes Ladka Ladki Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मां- बेटा इतनी रात में किससे बात कर रहा है?
बेटा- कियारा की मां से
मां- अब ये कियारा कौन है? 
बेटा- तुम्हारी होने वाली पोती
फिर मां ने रात में ही उतारा बेटे के इश्क का भूत.....


Jokes In Hindi: फोन को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Ladka Ladki Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास ने बहू को दाल बनाने के लिए कहा
थोड़ी देर बाद आकर सास दाल को देख जोर से चिल्लाई और बोली-
ये क्या बना दिया?
बहू- मांजी एक चीज ही तो डालना भूल गई, आप इतना गुस्सा क्यों हो रही हो?
सास- अरे बहू, तू इसमें दाल डालना ही भूल गई.....
विज्ञापन
Today Funny Jokes Ladka Ladki Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- आई लव यू शब्द का अविष्कार किस देश में हुआ? 
चिंटू- चीन में 
टीचर- वो कैसे?
चिंटू- क्योंकि इसमें सारे चाइनीज गुण हैं
न कोई गारंटी न कोई वारंटी,
चले तो चांद तक, न चले तो शाम तक......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed