फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: जब बहानेबाज पत्नी से पति का पड़ा पाला, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 16 Jul 2024 04:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Amar Ujala

Today Funny Jokes: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...



चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा- यात्रा योग बन रहा।
चेला- पेट पर भी खुजलाहट है.
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है। 
 

Today Funny Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी। 
 

Today Funny Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है.
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।

Hindi Chutkule: साली- जीजाजी साली और पत्नी में क्या अंतर होता है? सामने से मिला गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
संता- जी, मंदिर चला जाता हूं..
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
संता- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं..
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है...

Jokes: दूल्हा- क्या अब मैं घूंघट उठाकर चेहरा देख लूं? दुल्हन ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed